फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Why Did Ram Charan Arrive Barefoot At Vijay-Rashmika Wedding Reception

फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?

Thu, 05 Mar 2026 12:17 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 05 Mar 2026 12:17 PM IST
सार

Vijay-Rashmika Reception: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के वेडिंग रिसेप्शन में एक्टर राम चरण नंगे पैर पहुंचे थे। जानिए इसके पीछे की वजह क्या थी। 

विज्ञापन
Why Did Ram Charan Arrive Barefoot At Vijay-Rashmika Wedding Reception
विजय रश्मिका रिसेप्शन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Vijay Rashmika Reception: हैदराबाद में बुधवार को विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी सितारों से सजी रही, जहां साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम नए जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे। इस ग्लैमरस शाम में अभिनेता राम चरण की एंट्री ने खास तौर पर लोगों का ध्यान खींचा। 

विज्ञापन

क्यों नंगे पैर पहुंचे थे राम चरण?
राम चरण अपनी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला के साथ रिसेप्शन में पहुंचे और पैंट शर्ट में नजर आए। सबसे खास बात यह रही कि वे नंगे पैर समारोह में शामिल हुए। हालांकि यह कोई फैशन स्टेटमेंट नहीं था, बल्कि इसके पीछे एक धार्मिक कारण है।

विज्ञापन


दरअसल, राम चरण इन दिनों अयप्पा दीक्षा का पालन कर रहे हैं। यह भगवान अयप्पा के भक्तों द्वारा किया जाने वाला एक पवित्र व्रत है, जिसे सबरीमाला मंदिर की यात्रा से पहले किया जाता है। इस दौरान भक्त सादगी और अनुशासन से भरा जीवन जीते हैं। अयप्पा दीक्षा आमतौर पर 41 से 48 दिनों तक चलती है और इसे आध्यात्मिक तैयारी का समय माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवधि में भक्त साधारण काले, नीले या भगवा रंग के कपड़े पहनते हैं, अक्सर नंगे पैर चलते हैं और सख्त शाकाहारी भोजन करते हैं। साथ ही उन्हें शराब और अन्य भोग-विलास से दूर रहना होता है और रोजाना पूजा-पाठ और ध्यान करना होता है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

Trending Videos

सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय
इस व्रत के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करना भी जरूरी माना जाता है। भक्त इस अवधि में दाढ़ी या बाल भी नहीं कटवाते और पूरी तरह सादगी व आत्म-संयम का जीवन अपनाते हैं। इस साधना का उद्देश्य मन को शांत करना, अनुशासन बढ़ाना और भगवान अयप्पा की भक्ति में पूरी तरह समर्पित होना है।

यही वजह है कि इतने बड़े और हाई-प्रोफाइल रिसेप्शन में शामिल होने के बावजूद राम चरण ने अपने व्रत के नियमों का पूरी तरह पालन किया और नंगे पैर ही समारोह में पहुंचे। उनका यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में है।

Why Did Ram Charan Arrive Barefoot At Vijay-Rashmika Wedding Reception
विजय रश्मिका रिसेप्शन - फोटो : सोशल मीडिया

रिसेप्शन में पहुंचे सेलेब्स 
विजय-रश्मिका के रिसेप्शन में मृणाल ठाकुर, श्रीलीला, अल्लू अर्जुन, राम चरण, चिरंजीवी, नागा चैतन्य के अलावा कई फिल्मी सितारे पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed