फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Waltair Veerayya power packed Hindi trailer of megastar Chiranjeevi Ravi Teja Shruti Haasan released

Waltair Veerayya: चिरंजीवी की वाल्टेयर विरय्या का एक्शन पैक्ड ट्रेलर रिलीज, श्रुति संग फ्लर्ट करते दिखे एक्टर

Mon, 09 Jan 2023 11:19 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 09 Jan 2023 11:19 PM IST
सार

मेगास्टार चिरंजीवी और रवि तेजा की फिल्म 'वाल्टेयर वीरैय्या' का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में इन दोनों कलाकारों के साथ श्रुति हासन भी नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
Waltair Veerayya power packed Hindi trailer of megastar Chiranjeevi Ravi Teja Shruti Haasan released
चिरंजीवी, रवि तेजा - फोटो : social media

विस्तार

दक्षिण भारतीय फिल्म के मेगास्टार अभिनेता चिरंजीवी और रवि तेजा की जोड़ी जल्द ही सिनेमाघरों में धमाल मचाती हुई नजर आएगी। चिरंजीवी और रवि तेजा स्टारर फिल्म 'वाल्टेयर वीरैय्या' इन दिनों सुर्खियों में है। जहां बीते दिनों फिल्म का तेलुगू ट्रेलर रिलीज किया गया था, वहीं आज इस फिल्म का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म 'वाल्टेयर वीरैय्या' में चिरंजीवी और रवि तेजा के साथ श्रुति हासन की मुख्य भूमिका है। रिलीज हुए ट्रेलर में एक्शन, रोमांस और ड्रामा का भरपूर डोज देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

Waltair Veerayya power packed Hindi trailer of megastar Chiranjeevi Ravi Teja Shruti Haasan released
चिरंजीवी - फोटो : social media

चिरंजीवी और रवि तेजा की फिल्म के सामने आए लगभग ढाई मिनट के ट्रेलर में उनकी अदाकारी, स्टाइल, एक्शन और रोमांटिक अंदाज से अभिनेताओं की उम्र का पता लगा पाना बहुत ही मुश्किल है। ट्रेलर वीडियो की शुरुआत चिरंजीवी की धमाकेदार एंट्री से होती है। इसके बाद मेगास्टार का कॉमिक और रोमांटिक अंदाज दर्शकों को दिखाई देता है। लेकिन हंसती-खेलती लोगों की जिंदगी में अचानक से कुछ ऐसा होता है कि कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं। फिर शुरू होती है चिरंजीवी की बदले की कहानी। इतने में ही कहानी में सुपरस्टार रवि तेजा की एंट्री होती है, जो दोनों कलाकारों के बीच एक जंग का एलान जैसा है। फिल्म में जहां रवि तेजा एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं, वहीं श्रुति हासन को चिरंजीवी के अपोजिट कास्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Waltair Veerayya power packed Hindi trailer of megastar Chiranjeevi Ravi Teja Shruti Haasan released
चिरंजीवी - फोटो : social media

ट्रेलर ने आते ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। चिरंजीवी का 67 साल की उम्र में इस तरह का धांसू एक्शन करना दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। लोग इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी राय रख रहे हैं। इतना ही नहीं वह फिल्म के कलाकारों की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। आपको बता दें, छह घंटे पहले रिलीज हुए इस ट्रेलर को अब तक 37 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है और इस पर 1300 से ज्यादा कमेंट्स भी आ चुके हैं। 

विज्ञापन

Waltair Veerayya power packed Hindi trailer of megastar Chiranjeevi Ravi Teja Shruti Haasan released
चिरंजीवी, श्रुति हासन - फोटो : social media

बॉबी कोल्ली द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म में चिरंजीवी, श्रुति हासन, रवि तेजा और कैथरीन टेरेसा हैं। फिल्म का प्रोडक्शन माइथ्री मूवी मेकर्स के नवीन येरनेनी और वाई रविशंकर द्वारा किया गया है, जबकि जीके मोहन को-प्रोड्यूसर हैं। स्टोरी और डायलॉग बॉबी ने लिखे हैं। कोना वेंकट और के चक्रवर्ती रेड्डी ने फिल्म की पटकथा लिखी है। 'वाल्टेयर वीरैय्या' 13 जनवरी को तेलुगू और हिंदी में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए बिल्कुल तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed