फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vishwambhara actor Chiranjeevi reveals the unknown tragedy of losing his sister Ramana in childhood report?

Chiranjeevi: 'विश्वंभरा' अभिनेता चिरंजीवी ने बयां किया अपना दर्द? बोले - मैं उसके शव को रिक्शे में लेकर घर आया

Sun, 09 Mar 2025 12:22 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 09 Mar 2025 12:22 PM IST
सार

Chiranjeevi: साउथ के प्रसिद्ध अभिनेता चिरंजीवी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातों का खुलासा किया। क्या आपको पता है कि चिरंजीवी बचपन में खो चुके हैं अपने कई भाई-बहन?

विज्ञापन
Vishwambhara actor Chiranjeevi reveals the unknown tragedy of losing his sister Ramana in childhood report?
चिरंजीवी को है इन खास लोगों को खोने का दुख - फोटो : इंस्टाग्राम@chiranjeevikonidela

विस्तार

टॉलीवुड के मशहूर अभिनेता चिरंजीवी के बारे में सब जानते हैं कि उनके भाई नागा बाबू और पवन कल्याण हैं, और उनकी बहनें विजया दुर्गा और माधवी हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि चिरंजीवी ने अपने बचपन में तीन भाई-बहनों को खो दिया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने इस दुखद घटना के बारे में खुलकर बात की।
विज्ञापन

 

चिरंजीवी को है भाई-बहन के खोने का दुख 
123 तेलुगु.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, चिरंजीवी ने कहा, "जब भी मैं इसके बारे में सोचता हूं तो मेरा मन भर आता है। मेरी मां ने गर्भपात या बीमारी की वजह से तीन बच्चों को खोया। वे बहुत छोटे थे, सिर्फ एक या ढाई साल के, जब उनकी मृत्यु हुई थी। जब मैं छठी क्लास में था, तब हमारी एक बहन थी, जिसका नाम रमना था। उस समय मेरे पिता अक्सर शहर से बाहर रहते थे, और मां अकेले ही हमारी देखभाल किया करती थीं।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

चिरंजीवी की बहन रमना को था ब्रेन ट्यूमर
123 तेलुगु.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, चिरंजीवी ने आगे बताया, "मेरी बहन रमना को ब्रेन ट्यूमर हो गया था। सरकारी अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई। मां और मैं उसके शव को रिक्शे में लेकर घर आए। हमें नहीं पता था कि अंतिम संस्कार कैसे करना है। उस वक्त हमारे मुस्लिम पड़ोसियों ने हमारी मदद की और रस्में पूरी कीं। जब तक मेरे नाना को खबर मिली और वे आए, तब तक हम अंतिम संस्कार कर चुके थे।"

यह भी पढ़ें:
Nani The Paradise: दो पार्ट में रिलीज होगी नानी की 'द पैराडाइज'? जानिए कब देख सकेंगे श्रीकांत ओडेला की फिल्म
विज्ञापन

चिरंजीवी का वर्कफ्रंट
चिरंजीवी फिल्म  'विश्वंभरा' में नजर आएंगे। 'विश्वंभरा' का निर्देशन मल्लीदी वशिष्ठ ने किया है। यह फिल्म सामाजिक मुद्दे पर आधारित होगी। फिल्म में तृषा और चिरंजीवी के साथ सुरभि, राम्या पसुपलेटी, ईशा चावला और अश्रिता वेमुगंती नंदूरी जैसे कई कलाकार नजर आएंगे फिल्म का संगीत मशहूर संगीतकार एम.एम. कीरवानी ने दिया है। फिल्म का निर्माण यूवी क्रिएशंस ने किया है।

यह भी पढ़ें:
Hollywood Movies: बॉलीवुड फिल्मों से हो चुके हैं बोर, तो देखिए मार्च में रिलीज होने वाली ये 5 हॉलीवुड फिल्में
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed