Vijay Rashmika Wedding: फूलों से हुई है खूबसूरत सजावट; देखिए विजय और रश्मिका की हल्दी सेरेमनी की इनसाइड फोटोज
Vijay-Rashmika Pre Wedding: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना कल 26 फरवरी को उदयपुर में शादी करेंगे। फिलहाल उनके प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं। हल्दी सेरेमनी की कुछ फोटोज कपल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस चंद घड़ियों का इंतजार और फिर एक-दूजे के हो जाएंगे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना। इनकी शादी शाही अंदाज में उदयपुर में कल गुरुवार को होने वाली है। कपल की शादी से पूर्व की रस्में चल रही हैं, जिनकी झलकियां विजय और रश्मिका ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की हैं।
कपल ने शेयर कीं रॉयल वेडिंग की झलकियां
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा उदयपुर में बहुत ही निजी समारोह में शादी रचाएंगे। कहा जा रहा है कि इस शादी में सिर्फ कपल के परिवार के लोग और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। दोनों ने अपनी शादी का एलान कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया था। कपल ने अपनी शादी को 'विरोश की शादी' कहा। फिलहाल इनके प्री-वेडिंग फंक्शन हल्दी, मेहंदी और संगीत आदि चल रहे हैं। हल्दी सेरेमनी की फोटो रश्मिका और विजय ने फैंस के साथ साझा की हैं।
फूलों पर लिखा विजय और रश्मिका का नाम
दोनों सितारों के फैंस दूल्हा-दुल्हन के रूप में विरोश की झलक देखने को बेताब हैं। कपल भी अपने चाहने वालों की उत्सुकता समझ रहा है, तभी तो शादी से पूर्व की रस्मों की कुछ झलक लगातार साझा कर रहे हैं। आज बुधवार को विजय ने अपनी इंस्टा स्टोरी से हल्दी की फोटोज शेयर की हैं। पूरे वेन्यू को पीले रंग के फूलों से सजाया गया है। फूलों पर दोनों का नाम लिखा है।
रश्मिका मंदाना ने शेयर कीं फोटोज
विजय और रश्मिका ने बीते वर्ष अक्तूबर में सगाई की थी। तब से ही इनकी शादी को लेकर लगातार खबरें आ रही थीं। बीते दिनों कपल ने खुद शादी की पुष्टि की। विजय और रश्मिका की ऑनस्क्रीन जोड़ी भी काफी पसंद की जाती है। दोनों को 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। रश्मिका ने अपनी हल्दी सेरेमनी की झलक शेयर की हैं। तस्वीरों में पीले रंग की थीम पर सजावट देखी जा सकती है।
हल्दी के फंक्शन में होली वाली मस्ती
रश्मिका मंदाना की एक दोस्त ने भी उदयपुर से हल्दी सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो काफी वायरल हो रही हैं। इनमें देखा जा सकता है कि रश्मिका मंदाना पोज देती दिख रही हैं। हल्दी के फंक्शन में लोगों को होली से पहले होली के फेस्टिवल की वाइब मिल गई है।