फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vijay Deverakonda rashmika Mandanna get Together to Celebrate 5 years of Geetha Govindam

Vijay-Rashmika: पैचअप की खबरों के बीच फिर साथ नजर आए विजय-रश्मिका, सोशल मीडिया पर शेयर कीं तस्वीरें

Tue, 15 Aug 2023 09:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 15 Aug 2023 09:07 PM IST
सार

पहली तस्वीर में विजय, रश्मिका और परशुराम को कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। दूसरे क्लिक में विजय, रश्मिका को निहारते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Vijay Deverakonda rashmika Mandanna get Together to Celebrate 5 years of Geetha Govindam
रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को लेकर हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों के बीच पैचअप हो गया है। इस बीच दोनों सितारे एक बार फिर साथ नजर आए। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। दरअसल, दोनों अपनी फिल्म 'गीता गोविंदम' के पांच शानदार साल का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। दोनों कलाकारों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर निर्देशक परशुराम के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

विज्ञापन

विजय ने पोस्ट में लिखी यह बात

पहली तस्वीर में विजय, रश्मिका और परशुराम को कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। दूसरे क्लिक में विजय, रश्मिका को निहारते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ विजय ने पोस्ट में लिखा, " आज बहुत कुछ हो रहा है। 1- हम सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। 2- इन प्रियजनों के साथ... क्योंकि गीता गोविंदम के 5 साल पूरे हो चुके हैं। 3- खुशी म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए पूरी तरह तैयार।'' 

View this post on Instagram

A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस जमकर दे रहे रिएक्शन

अभिनेता ने जैसे ही तस्वीरें साझा कीं,लोगों ने इन पर कमेंट शुरू कर दिए। एक प्रशंसक ने लिखा, 'यह पूरी तरह से अप्रत्याशित था। मेरी दिल की धड़कन बढ़ रही है'। एक अन्य ने कहा, 'हम गीता गोविंदा का दूसरा भाग चाहते हैं।'' इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी भी शेयर कर रहे हैं। 

विज्ञापन

विजय- रश्मिका के आगामी प्रोजेक्ट्स

वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय जल्द ही फिल्म खुशी में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ सामंथा भी हैं। वहीं, रश्मिका के पास भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही रणबीर कपूर के साथ एनिमल में दिखने वाली हैं। इसके अलावा वह पुष्पा 2 में भी अहम किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed