Kushi: विजय देवरकोंडा-सामंथा फिर लेकर आए 'खुशी', थिएटर में धमाल मचाने के बाद इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'खुशी' सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
विस्तार
विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की 'खुशी' एक सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों और आलोचकों से मिली-जुली समीक्षा मिली। रोमांटिक कॉमेडी ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 25.85 करोड़ रुपये की कमाई के साथ एक अच्छी शुरुआत की थी। विजय और सामंथा रुथ स्टारर 'खुशी' ने दुनिया भर में 72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। सिनेमाघरों के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने वाली है।
नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी फिल्म
यह फिल्म रिलीज के ठीक एक महीने बाद एक अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। नेटफ्लिक्स ने आज रविवार, 24 सितंबर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर घोषणा की। उन्होंने लिखा, "सभी के लिए अच्छी खबर, 'खुशी' एक अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में आ रही है।
Andhariki kushi icche subhavaartha. #Kushi is coming to Netflix in Telugu, Tamil, Malayalam, Kannada and Hindi on 1st October. #KushiOnNetflix pic.twitter.com/oukj4hlM7u
— Netflix India South (@Netflix_INSouth) September 24, 2023
Jawan: जवान को लेकर एटली ने कहीं ये बातें, दर्शकों को समझाया अपने काम करने का तरीका
फिल्म की स्टारकास्ट
'खुशी' का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स के जरिए किया गया है और इसका निर्देशन शिव निर्वाण ने किया है। इस रोमांटिक ड्रामा में जयराम, सचिन खेडेकर, मुरली शर्मा, लक्ष्मी, अली, रोहिणी, वेनेला किशोर, राहुल रामकृष्ण, श्रीकांत अयंगर और सरन्या भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में दो कॉमेडियन ब्रह्मानंदम और अली कैमियो में नजर आए थे। हृदयम फेम हेशाम अब्दुल वहाब ने फिल्म का साउंडट्रैक तैयार किया है।
Ganpath: 'गणपत' की दुनिया देख रह जाएंगे दंग, टाइगर श्रॉफ ने वीडियो साझा कर बढ़ाई हलचल
फिल्म की कहानी
फिल्म आराध्या और विक्रम की प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाते हैं और अपने माता-पिता को यह साबित करने के लिए एक-दूसरे से शादी करते हैं कि 'शादी के लिए प्यार ही काफी है' और वैवाहिक समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। माइथ्री मूवी मेकर्स के जरिए निर्मित रोमांटिक ड्रामा 'कुशी' अब एक अक्तूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
Parineeti Raghav Wedding: चार साल पहले ही परिणीति ने कर दी थी शादी की भविष्यवाणी, खुद को बताया 'ज्योतिषी