{"_id":"636a7db01863cb62d778402a","slug":"veteran-kannada-actor-lohithaswa-passes-away-cm-basavaraj-bommai-expressed-grief","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lohithaswa Death: दिग्गज कन्नड़ अभिनेता लोहिताश्व का लंबी बीमारी के बाद निधन, सीएम बोम्मई ने भी दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Lohithaswa Death: दिग्गज कन्नड़ अभिनेता लोहिताश्व का लंबी बीमारी के बाद निधन, सीएम बोम्मई ने भी दी श्रद्धांजलि
Tue, 08 Nov 2022 09:33 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 08 Nov 2022 09:33 PM IST
सार
कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता लोहिताश्व का निधन हो गया है। लोहितश्व के निधन पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी एक ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विज्ञापन
कन्नड़ अभिनेता लोहिताश्व
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज कन्नड़ अभिनेता लोहिताश्व का लंबी बीमारी के बाद बंगलुरू के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 80 साल के थे। दोपहर में करीब 2 बजकर 40 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे और अभिनेता यश लोहिताश्व ने बताया कि हाल ही में उनको दिल का दौरा पड़ा था और दिमाग संबंधी बीमारियां भी हो गई थीं। हालांकि बाद में उनकी तबीयत में कुछ सुधार हुआ था, लेकिन बाद में ये फिर से बिगड़ना शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
मीडियाकर्मियों से बात करते हुए यश लोहिताश्व ने बताया कि उनके फैंस, मित्र और अन्य लोगों के लिए अभिनेता के पार्थिव शरीर को बुधवार सुबह तक बंगलुरू स्थित उनके आवास कुमारस्वामी लेआउट में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद तुमकुरु जिले में उनके पैतृक आवास थोंडागेरे में लोहिताश्व का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- Pushpa 2: रिलीज से पहले ही RRR से आगे निकली ‘पुष्पा 2’, विदेशों में इतने करोड़ में बेची जाएगी फिल्म!
विज्ञापन
बता दें कि लोहितश्व अभिनेता के साथ-साथ एक नाटककार और रिटायर्ड अंग्रेजी के प्रोफेसर भी थे। उनकी मशहूर फिल्में 'एके 47', 'दादा', 'देवा', 'नी बरेदा कादंबरी', 'सांगलियाना' आदि हैं। वहीं टीवी सीरियल की बात करें तो उन्होंने 'एंटीम राजा', 'गृहभंगा', 'मालगुडी डेज', 'नाट्यरानी शांताला' आदि में भी काम किया है।
इसे भी पढ़ें- The Legend of Maula Jatt: पाकिस्तानी फिल्म 'मौला जट्ट' का यूके में धमाल, 'आरआरआर' और 'केजीएफ 2' को पछाड़ा
लोहितश्व के निधन पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी एक ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने लिखा, 'उनकी आवाज और बेहतरीन अभिनय के लिए फैंस के दिलों में उनकी खास जगह है। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और ईश्वर से कामना करता हूं कि उनके परिवार को ये दुख सहन करने की शक्ति दे'।