Vishwambhara: तृषा के जन्मदिन पर फैंस को मिला सरप्राइज, विश्वम्भरा के निर्माताओं ने रोल के नाम से उठाया पर्दा
Trisha Krishnan Birthday Surprise: तृषा कृष्णन का आज 42वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर फिल्म 'विश्वम्भरा' के निर्माताओं ने उनके किरदार के नाम से पर्दा उठा दिया है, जो प्रशंसकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म निर्माताओं ने 'विश्वम्भरा' के एक्स हैंडल अकाउंट पर आज तृषा के जन्मदिन पर उनके किरदार के नाम से पर्दा उठा दिया है। फिल्म निर्माताओं ने फिल्म 'विश्वम्भरा' से तृषा का लुक शेयर किया और साथ ही फिल्म में उनके किरदार के नाम से भी पर्दा उठाया। इस तस्वीर में तृषा कॉपर रंग की शाइनिंग साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस साड़ी के साथ उन्होंने लाइट ज्वैलरी पहन रखी है और साथ ही माथे पर काले रंग की बिंदी और बालों को खुला रखा है। उनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान बेहद शानदार दिख रही है।
Team #Vishwambhara wishes the eternal beauty @trishtrashers a very Happy Birthday ❤🔥
— Vishwambhara (@TheVishwambhara) May 4, 2025
She brings life to 'AVANI' with her charm and brilliance.
You will witness it soon.
MEGA MASS BEYOND UNIVERSE in Cinemas Soon. pic.twitter.com/N0Y6UhdXrj
'विश्वम्भरा' के फिल्म निर्माताओं ने आज तृषा के जन्मदिन पर खास एक तस्वीर के साथ 'विश्वम्भरा' फिल्म से उनके किरदार का नाम शेयर किया है। फिल्म निर्माताओं ने एक्स पर लिखा, ''टीम विश्वम्भरा शाश्वत सौंदर्य की कामना करती है। जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उन्होंने अपने आकर्षण और प्रतिभा से 'अवनि' में जान डाल दी है। आप जल्द ही इसे देखेंगे। मेगा मास बियॉन्ड यूनिवर्स जल्द ही सिनेमाघरों में।''
यह भी पढ़ें: 42 साल की उम्र में भी सिंगल हैं तृषा कृष्णन, जानिए कैसी रही उनकी लव लाइफ
फिल्म 'विश्वम्भरा' का निर्देशन वशिष्ठ मल्लिदी ने किया है। इस फिल्म में तृषा के अलावा चिरंजीवी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। तृषा और चिरंजीवी के अलावा फिल्म में आशिका रंगनाथ, राम्या पसुपुलेटी, ईशा चावला और आश्रिता वेमुगंती नंदूरी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत एमएम कीरवानी ने तैयार किया है। फिल्म का निर्माण यूवी क्रिएशन ने किया है। कथित तौर पर 'विश्वम्भरा' 25 सितंबर, 2025 को रिलीज हो सकती है। हालांकि निर्माताओं की ओर से फिल्म की रिलीज की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
यह भी पढ़ें: Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने किस फिल्म के लिए किया मैसिव ट्रांसफॉर्मेशन, ट्रेनर लॉयड स्टीवंस ने शेयर की तस्वीर..