अमर उजाला
Sun, 4 May 2025
आज साउथ अभिनेत्री तृषा कृष्णन का 42वां जन्मदिन है
उन्होंने 'पोन्नियिन सेल्वन' और 'द रोड' जैसी कई शानदार फिल्में की हैं
तृषा कृष्णन ने साउथ के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी अभिनय किया है
तृषा फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं
उनकी लव स्टोरी में कुछ रिश्तों के उतार-चढ़ाव शामिल हैं, जो सुर्खियों में आए
आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी लव लाइफ के बारे में
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तृषा का नाम 'बाहुबली' फेम राणा दग्गुबाती के साथ जुड़ा
कथित तौर पर राणा और तृषा ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया
हालांकि, राणा और तृषा का यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तृषा का नाम साउथ के सुपरस्टार दलापति विजय के साथ कई बार जोड़ा गया
साल 2005 में फिल्म 'घिल्ली' की शूटिंग के दौरान विजय और दलपति के बीच नजदीकियों की खबरें आईं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,जनवरी 2015 में तृषा ने चेन्नई के बिजनेसमैन और फिल्म प्रोड्यूसर वरुण मणियन से सगाई की थी, लेकिन कुछ महीनों बाद यह सगाई टूट गई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरुण चाहते थे कि तृषा एक्टिंग छोड़ दें, जो तृषा को मंजूर नहीं था
2023 में खबरें आईं कि वह एक मलयालम प्रोड्यूसर के साथ रिलेशनशिप में हैं
हालांकि, किसी भी रिलेशनशिप को लेकर तृषा की ओर से कभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है
रवीना टंडन ने किसके लिए लिखा, ‘काश दुनिया प्यार से ठीक हो जाती?’