फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Trisha Krishnan Avoid Media At Chennai Airport Amid Relationship Rumors With Vijay Thalapathy

मीडिया के सवालों से बचती दिखीं तृषा कृष्णनन? विवादों में घिरा विजय थलापति से रिश्ता; जानें पूरा मामला?

Fri, 13 Mar 2026 03:32 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Fri, 13 Mar 2026 03:32 PM IST
सार

Trisha Krishnan And Vijay Thalapathy Relationship: विजय थलापति के तलाक की खबरों के बीच उनका और तृषा कृष्णनन का रिश्ता चर्चा में आ गया है। हाल ही में एक्ट्रेस मीडिया के सवालों से बचती दिखीं। जानें, क्या है ये पूरा मामला?

विज्ञापन
Trisha Krishnan Avoid Media At Chennai Airport Amid Relationship Rumors With Vijay Thalapathy
तृषा कृष्णनन और विजय थलापति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पत्नी से तलाक की खबरों के बीच विजय थलापति एक्ट्रेस तृषा कृष्णनन एक वेडिंग फंक्शन में उनके साथ दिखीं। दोनों के साथ में नजर आने के बाद सोशल मीडिया से लेकर साउथ इंडस्ट्री में खूब चर्चा हुई। शुक्रवार को तृषा को चेन्नई एयरपोर्ट पर देखा गया। यहां पर जब मीडिया ने उनसे बात करनी चाहिए तो वह चुपचाप आगे निकल गईं। विजय संग अपने रिश्ते को लेकर उन्होंने चुप्पी साध ली है। 

विज्ञापन


क्यों चर्चा में आया था विजय और तृषा का रिश्ता? 
कुछ वक्त पहले विजय थलापति और तृषा का सोशल मीडिया पर एक वीडियाे वायरल हुआ। इसमें विजय और तृषा भारतीय परिधान पहने एक कार्यक्रम में शामिल हुए। दोनों किसी कपल की तरह इस इवेंट में शामिल हुए। विजय और तृषा, कल्पना सुरेश और मीनाक्षी सुरेश के बेटे के रिसेप्शन में शामिल हुए। पब्लिक में इस तरह साथ नजर आकर दोनों ने अपने रिश्ते को जगजाहिर कर दिया। लेकिन इसके बाद काफी विवाद हुआ।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Press Trust of India (PTI) (@ptinews_multimedia)


साउथ इंडस्ट्री में खड़ा हुआ विवाद 
विजय के तलाक की खबरों के बीच तृषा का उनके साथ ऐसे नजर आना, कई लोगों को रास नहीं आया। एक चर्चित फिल्म डायरेक्टर ने इस बात पर सवाल खड़ा किया। वहीं एक्ट्रेस खुशबू सुरेश, विजय और तृषा के सपोर्ट में नजर आईं। उनका कहना था कि यह उनका निजी मामला है। इसी मामले में सोशल मीडिया यूजर्स भी तृषा को ट्रोल करते दिखे। 

 

Trending Videos

Trisha Krishnan Avoid Media At Chennai Airport Amid Relationship Rumors With Vijay Thalapathy
पत्नी के साथ थलापति विजय, तृषा कृष्णनन - फोटो : सोशल मीडिया

पहले भी साथ नजर आया यह जोड़ा 
तृषा और विजय का रिश्ता नया नहीं है। इनके रिश्ते को लेकर लंबे वक्त से अफवाहें उड़ती रही हैं। दोनों को कई माैकों पर साथ देखा गया।  विजय की पत्नी ने भी तलाक की अर्जी ने अभिनेता के कथित अफेयर का जिक्र किया। इसके बाद भी तृषा और विजय के रिश्ते को लेकर बातें होने लगी। बता दें कि यह दोनों कई फिल्मों में साथ अभिनय कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म सेट ही इनका प्यार परवान चढ़ा था। विजय के बारे में बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' होगी। इसके बाद वह पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed