फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Trisha Krishnan Attend VijayThalapathy Tamil Nadu Chief Minister Oath Ceremony

Vijay Oath Ceremony: आंखों में नमी, चेहरे पर खुशी; विजय के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचीं तृषा, भावुक हुए पिता

Sun, 10 May 2026 10:29 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sun, 10 May 2026 10:29 AM IST
सार

Tamil Nadu CM Oath Ceremony: आज तमिल सिनेमा के सबसे चर्चित अभिनेता विजय थलापति इतिहास बनाने जा रहे हैं। वह तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उनके शपथ ग्रहण समारोह में करीबी दोस्त तृषा कृष्णनन भी नजर आईं। इस मौके पर वह काफी भावुक दिखीं।

विज्ञापन
Trisha Krishnan Attend VijayThalapathy Tamil Nadu Chief Minister Oath Ceremony
तृषा कृष्णनन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजय थलापति अब तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री कहलाएंगे। आज उनका शपथ ग्रहण समारोह था। इस मौके पर उनका पूरा परिवार इस समारोह में पहुंचा। साथ ही साउथ की पाॅपुलर एक्ट्रेस तृषा कृष्णनन को भी शपथ ग्रहण समारोह में देखा गया है।

विज्ञापन







विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भावुक दिखीं तृषा  
तृषा कृष्णनन और विजय थलापति करीबी दोस्त हैं। काफी फिल्में साथ कर चुके हैं। ऐसे में उनका विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना लाजमी था। इस मौके पर उनकी आंखों में नमी दिखीं। साथ ही चेहरे पर विजय के मुख्यमंत्री बनने की खुशी भी साफ झलक रही थी। यह शपथ ग्रहरण समारोह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हो रहा है। 

विज्ञापन
 

सादगी भरे अंदाज में समारोह में शामिल हुईं तृषा 

तृषा कृष्णनन सी ग्रीन कलर की साड़ी पहनकर विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं। बालों में उनके गजरा लगा था। हल्का मेकअप तृषा ने किया हुआ था। पारंपरिक परिधान में वह काफी जंच रही थीं। 





 
विजय के पिता समारोह में भावुक दिखे
विजय का पूरा परिवार शपथ ग्रहण समारोह में नजर आया। इसे मौके पर उनके पिता और मां काफी भावुक दिखे। साथ ही टीवीके पार्टी के सदस्य भी रोते हुए नजर आए। अपने नेता को मुख्यमंत्री बनते हुए देखकर वे लोग भी इमोशनल हो गए। 
 


तृषा और विजय थलापति के बीच करीबी रिश्ता
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजय थलापति और तृषा कृष्णनन काफी करीबी हैं। दोनों के रिलेशनशिप में होने की अटकलें भी सुनने को मिलती हैं। इन बातों पर कभी दोनों ने सफाई नहीं दी है। लेकिन अक्सर कई जगहों पर साथ नजर आते हैं। विजय की बात करें तो उनका पत्नी से तलाक भी होने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed