Thunivu On Ott: अब ओटीटी पर दिखेगा अजीत कुमार का एक्शन अवतार, इस दिन और इस प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी 'थुनिवु'!
11 जनवरी को सिनेमाघरों रिलीज हुई अजीत कुमार की फिल्म 'थुनिवु' अब फरवरी में नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर के लिए पूरी तरह तैयार है।
विस्तार
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अजीत कुमार की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'थुनिवु' बीती 11 जनवरी को सिनेमाघरों रिलीज हुई थी। थलपति विजय की फिल्म 'वारिसु' के साथ टकराने के बावजूद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ऐसे में अजीत कुमार की यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। जो 'थुनिवु' को सिनेमाघरों में देखने नहीं जा पाए हैं, वे लोग इसके ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहे हैं। उन सभी चाहने वालों के लिए हमारे पास एक खुशखबरी है। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है 'थुनिवु' अगले महीने 'नेटफ्लिक्स' पर रिलीज होगी।
सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक 'थुनिवु' कथित तौर पर 10 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि थिएटर में रिलीज होने के बाद फिल्मों का एक महीने बाद ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर होना कोई नई बात नहीं है। ऐसे में यह खबर अजीत के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। इस खबर को सुनकर दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार के फैंस के चेहरों पर मुस्कुराहट आना तय है।
Bigg Boss 16: अंकित-प्रियंका का साथ में कोई भविष्य नहीं! ज्योतिषी ने भविष्यवाणी कर एक्ट्रेस को दी टेंशन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म फरवरी में नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी। अगर ऐसा होता है तो यह थिएट्रिकल रिलीज के करीब एक महीने बाद ओटीटी पर आएगी। 'थुनिवु' एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अजीत कुमार एक कभी न देखे अवतार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में अजीत कुमार के साथ अभिनेत्री मंजू वारियर मुख्य भूमिका में हैं। 'थुनिवु' का निर्माण बोनी कपूर ने किया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
Filmy Wrap: सुकेश केस में नई एक्ट्रेस का नाम और शुभ्रा अयप्पा ने गुपचुप रचाई शादी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें