फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Thalapathy Vijay Watches Ajith Kumar Le Mans Race With Trisha Krishnan In England Dating Rumours Resurface

वायरल वीडियो: अजित कुमार की रेस को फ्लैग ऑफ करने लंदन पहुंचे विजय, साथ दिखीं तृषा; तेज हुईं डेटिंग की चर्चाएं

Sun, 13 Sep 2026 09:33 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 13 Sep 2026 09:33 AM IST
सार

Vijay-Trisha Viral Video: साउथ सुपरस्टार अजित कुमार इन दिनों इंग्लैंड में अपनी रेस को लेकर चर्चा में हैं। उन्हें सपोर्ट करने एक्टर और तमिलनाडु के सीएम विजय भी पहुंचे थे। उनके साथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी नजर आईं। अब दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Thalapathy Vijay Watches Ajith Kumar Le Mans Race With Trisha Krishnan In England Dating Rumours Resurface
विजय-तृषा वायरल वीडियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार को सिल्वरस्टोन में माइकलिन ले मैंस कप रेस का आयोजन हुआ, जिसे देखने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय भी पहुंचे। इस दौरान अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी वहां नजर आईं। रेसिंग सर्किट में पहुंचते हुए तृषा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


फिर साथ नजर आए विजय-तृषा
वीडियो में तृषा जींस, टी-शर्ट और मैरून जैकेट पहने नजर आ रहीं हैं। वह कार से उतरकर रेसिंग सर्किट में बने टेंट की तरफ जाती दिखाई दीं। इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें विजय रेस का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच तृषा भी उनके साथ नजर आ रही हैं। जैसे ही उनका वीडियो सामने आया, फैंस के बीच उनकी मौजूदगी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।  
विज्ञापन

लंदन में राधिका सरथकुमार के साथ दिखीं तृषा
सिल्वरस्टोन पहुंचने से पहले तृषा कृष्णन को लंदन में दिग्गज अभिनेत्री राधिका सरथकुमार के साथ भी देखा गया था। राधिका ने तृषा के साथ एक सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। राधिका भी अजित कुमार की रेस देखने के लिए लंदन पहुंची हैं। इससे पहले वह रेस से पहले अजित से मुलाकात भी कर चुकी हैं।

Thalapathy Vijay Watches Ajith Kumar Le Mans Race With Trisha Krishnan In England Dating Rumours Resurface
थलापति विजय और तृषा कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया
विजय और तृषा की डेटिंग की फिर चर्चा
  • विजय और तृषा कृष्णन के रिश्ते की अफवाहें काफी समय से चल रही हैं।
  • हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
  • दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी फिल्म 'लियो' में भी देखने को मिली थी, जिसके बाद उनकी नजदीकियों की चर्चा और तेज हो गई थी।
  • मार्च 2026 में भी विजय और तृषा को चेन्नई में फिल्म प्रोड्यूसर कल्पथी एस सुरेश के बेटे की शादी के रिसेप्शन में साथ देखा गया था।
  • दोनों की साथ में एंट्री ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
  • यह मामला उस समय और ज्यादा चर्चा में आ गया था, जब विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम के तलाक को लेकर खबरें सामने आई थीं।

ये भी पढ़ें- अजित कुमार: लंदन पहुंचे सीएम विजय ने रेसर को लगाया गले, राधिका-तृषा की सेल्फी पर मचा हंगामा; जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed