फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Telugu Super Star Jana Sena Party President Pawan Kalyan Meets Prime Minister Narendra Modi in Visakhapatnam

Pawan Kalyan: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण ने की पीएम मोदी से मुलाकात, 30 मिनट तक कई विषयों पर हुई चर्चा

Fri, 11 Nov 2022 11:21 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 11 Nov 2022 11:21 PM IST
सार

पीएम मोदी और पवन कल्याण के बीच क्या बातचीत हुई फिलहाल दोनों ही पार्टियों की तरफ से इस बात का खुलासा नहीं किया गया है। इस मीटिंग के बाद पीएम मोदी ने भाजपा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ भी मुलाकात की और राजनीतिक परिदृश्यों पर चर्चा की। 

विज्ञापन
Telugu Super Star Jana Sena Party President Pawan Kalyan Meets Prime Minister Narendra Modi in Visakhapatnam
पीएम मोदी, पवन कल्याण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलुगू फिल्म स्टार और जन सेना पार्टी के अध्यक्ष के पवन कल्याण ने शुक्रवार को विशाखापट्टनम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम की आंध्र प्रदेश यात्रा के बीच पवन कल्याण से हुई मुलाकात राज्य के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बता दें कि जन सेना पार्टी आंध्र प्रदेश में भाजपा की सहयोगी है।

विज्ञापन

Raveena Tondon: इंडस्ट्री में हो रहे भेदभाव पर रवीना ने किया खुलासा, कहा- जब सलमान और आमिर लंबे गैप के बाद...

विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के निमंत्रण पर पवन कल्याण ने मोदी से मुलाकात की। कल्याण की पीएम मोदी से मुलाकात आईएनएस चोल सुइट में हुई। इस दौरान उनकी पार्टी के राजनीतिक मामलों की समिति के अध्यक्ष नदेंदला मनोहर भी साथ थे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक यह मुलाकात 30 मिनट तक चली। हालांकि यह बैठक राज्य भाजपा कोर कमेटी के साथ पीएम मोदी की बातचीत के बाद होने वाली थी, लेकिन पीएम मोदी के 40 मिनट देरी से पहुंचने के बाद कल्याण को मुलाकात के लिए पहले बुलाया गया।
Yashoda Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'यशोदा' की अच्छी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

विज्ञापन

पीएम मोदी और पवन कल्याण के बीच क्या बातचीत हुई फिलहाल दोनों ही पार्टियों की तरफ से इस बात का खुलासा नहीं किया गया है।  इस मीटिंग के बाद पीएम मोदी ने भाजपा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ भी मुलाकात की और राजनीतिक परिदृश्यों पर चर्चा की।  गौरतलब है कि पवन कल्याण तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद उन्होंने साल 2014 में राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने खुद की पार्टी जनसेना पार्टी बनाई।
Uunchai Box Office Collection: फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरी सूरज बड़जात्या की 'ऊंचाई', पहले दिन हुई इतनी कमाई

विज्ञापन

उनके एक्टिंग करियर की बात करें तो वह आखिरी बार साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'भीमला नायक' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ राणा दग्गुबाती भी थे। वहीं, उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो एक्टर जल्द ही फिल्म 'हरि हरा वीरा मल्लू' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को साल 2023 में रिलीज करने की तैयारी है।
Freddy Song Out: 'फ्रेडी' का गाना 'काला जादू' रिलीज, इस दिन ओटीटी प्लेटफार्म पर आएगी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed