फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   raveena tandon says about actors and actresses discrimination in film industry

Raveena Tondon: इंडस्ट्री में हो रहे भेदभाव पर रवीना ने किया खुलासा, कहा- जब सलमान और आमिर लंबे गैप के बाद...

Fri, 11 Nov 2022 10:46 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 11 Nov 2022 10:46 PM IST
सार

एक बातचीत के दौरान जब रवीना टंडन से अभिनेता और अभिनेत्रियों के कमबैक के बारे में बात की गई तो रवीना ने इंडस्ट्री में हो रहे भेदभाव के बारे में खुलासा किया। 

विज्ञापन
raveena tandon says about actors and actresses discrimination in film industry
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रवीना टंडन बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हैं। हिंदी सिनेमा में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। रवीना ओटीटी पर वेब सीरीज में भी अपना दम दिखा चुकी हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान रवीना ने फिल्मों से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। रवीना पूछा गया कि इस समय थिएटर की तुलना में वह ओटीटी को कैसे देखती हैं? इसके जवाब में अभिनेत्री ने कहा कि ओटीटी भी मनोरंजन का एक जरिया है। इसके जरिए हम दर्शकों के और करीब आ गए हैं। कोरोना के दौरान ये हमसे ज्यादा जुड़ा। लेकिन उस दौरान भी दर्शक थिएटर खुलने का इंतजार कर रहे थे। इसलिए दोनों ही जरूरी हैं।
विज्ञापन


एक और सवाल पूछा गया कि ओटीटी ने ये कन्सेप्ट खत्म कर दिया कि अगर आप गैप के बाद काम करो तो उसे कैमबैक कहें। इस पर रवीना ने कहा, 'ओटीटी के लिए टैलेंट की जरूरत होती है, लेकिन ओटीटी ने कई चीजों को ठीक कर दिया है। जैसे हीरो को ऐसा दिखना चाहिए और एक्ट्रेस को ऐसे। ये सब चीजें ठीक हुई हैं। रवीना ने कहा कि गैप की बात करें तो आमिर खान जब लंबे गैप के बाद काम करते हैं तो आप नहीं कहते कि वह कमबैक कर रहे हैं या फिर यह नहीं लिखते कि 90 दशक के स्टार अब ये कर रहे हैं या 90 के दशक के स्टार सलमान खान की फिल्म। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Freddy Song Out: 'फ्रेडी' का गाना 'काला जादू' रिलीज, इस दिन ओटीटी प्लेटफार्म पर आएगी फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन


रवीना ने कहा कि आप लिखते हैं कि 90 के दशक की दीवा माधुरी दीक्षित अब ये कर रही हैं, तो ऐसा क्यों क्योंकि वह तो कबसे काम कर रही हैं। उनसे एक सवाल किया गया कि हिंदी सिनेमा पर क्या कहना है। बीच में साउथ नॉर्थ को लेकर काफी चर्चा हुई। ओटीटी में ऐसा कुछ नहीं होता, क्योंकि कई सीरीज में हर इंडस्ट्री के स्टार्स हैं तो क्या इसने ये सब अंतर खत्म कर दिया है?

इसपर रवीना ने कहा जब केजीएफ रिलीज हुई तो वो हिट हुई थी। जब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई तो उसमें भी फिल्म ने अच्छी कमाई की। वहीं केजीएफ 2 जब रिलीज हुई तो उसने धमाका मचाया। जब केजीएफ 2 की चर्चा हुई तब लोग इंतजार कर रहे थे कि ओटीटी पर केजीएफ 1 देखें ताकि पता चले केजीएफ 2 में क्या होगा। तो ओटीटी ने केजीएफ 2 को बड़ा करने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed