फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Tamil Actor Madhan Bob Dies Due To Cancer

Madhan Bob Passes Away: तमिल एक्टर मदन बॉब का निधन, कैंसर से हार गए जिंदगी की जंग

Sun, 03 Aug 2025 01:07 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 03 Aug 2025 01:07 AM IST
सार

Tamil Actor Madhan Bob Dies: अभिनेता मदन बॉब के निधन की खबर के कारण तमिल सिनेमा में शोक की लहर है। अपनी कॉमेडी से दर्शकाें को हंसाने वाले माधवन बॉब कैंसर से जिंदगी की जंग हार गए।

विज्ञापन
Tamil Actor Madhan Bob Dies Due To Cancer
अभिनेता मदन बॉब - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

71 साल के मदन बॉब लंबे समय से कैंसर की बीमारी से ग्रस्त थे। अभिनेता के परिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शनिवार को कैंसर से जूझते हुए उनका निधन हो गया। वह तमिल फिल्मों में अपने हंसमुख चेहरे और हंसी के कारण पहचाने जाते थे। कई नामी दक्षिण भारतीय कलाकारों के साथ भी मदन बॉब ने अभिनय किया था। 

विज्ञापन


रजनीकांत-कमल हासन संग किया अभिनय 
मदन बॉब का असल नाम एस कृष्णमूर्ति था। उन्होंने कमल हासन, रजनीकांत, अजित कुमार, सूर्या जैसे नामी साउथ सुपरस्टार के साथ अभिनय किया। वह एक पॉपुलर तमिल कॉमेडी शो ‘असाथा पोवथु यारु?’ में जज के तौर पर भी नजर आए थे। अभिनय के लिए मदन बॉब नहीं जाने जाते थे, वह एक उम्दा संगीतकार भी थे। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Prithviraj Sukumaran: पृथ्वीराज की पत्नी को 2018 से परेशान कर रही थी यह महिला, फोटो शेयर कर किया बेनकाब 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन फिल्मों में नजर आए थे अभिनेता 
मदन बॉब ने तमिल फिल्म ‘तेनाली’ और ‘फ्रेंड्स’ जैसे फिल्मों में चर्चित किरदार निभाए। वह अपनी कॉमेडी से दर्शकों को लोट-पोट कर दिया करते थे। अभिनेता के निधन की सूचना से फैंस काफी निराश हैं। सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर तमिल सिनेमा के कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अभिनेता का अंतिम संस्कार कब होगा, इस बात की जानकारी परिवार द्वारा अभी साझा नहीं की गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed