{"_id":"6889bdd9f81ea8552807a18b","slug":"prithviraj-sukumarans-wife-supriya-menon-reveals-identity-of-cyberbully-harassing-her-since-2018-2025-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prithviraj Sukumaran: पृथ्वीराज की पत्नी को 2018 से परेशान कर रही थी यह महिला, फोटो शेयर कर किया बेनकाब","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Prithviraj Sukumaran: पृथ्वीराज की पत्नी को 2018 से परेशान कर रही थी यह महिला, फोटो शेयर कर किया बेनकाब
Wed, 30 Jul 2025 12:15 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:15 PM IST
सार
Prithviraj Sukumaran Wife: हाल ही में पृथ्वीराज सुकुमारन की पत्नी सुप्रिया मेनन ने उस महिला का पर्दा फाश किया है जिसने उन्हें 2018 से परेशान किया था।
विज्ञापन
पत्नी के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
साउथ के अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन की पत्नी सुप्रिया मेनन एक पत्रकार रही हैं। वह मौजूदा वक्त में एक फिल्म निर्माता हैं। वह साल 2018 से ऑनलाइन ट्रोल और उत्पीड़न का शिकार रही हैं। मंगलवार को उन्होंने उस महिला को टैग करके इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी, जिसने उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।
विज्ञापन
पत्नी के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन
- फोटो : सोशल मीडिया
सुप्रिया ने महिला को बेनकाब किया
सुप्रिया मेनन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उस महिला की तस्वीर शेयर की जिसने उन्हें परेशान किया था। महिला की तस्वीर शेयर करने के साथ सुप्रिया ने एक नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा 'क्रिस्टीनाएल्डो से मिलिए। वह मेरी पोस्ट और मेरे बारे में की गई पोस्ट पर भद्दे कमेंट्स करती रही हैं। वो लगातार फर्जी अकाउंट्स बनाकर पोस्ट करती रहती थीं। हालांकि मैं उन्हें ब्लॉक करती।'
यह खबर भी पढ़ें: Prithviraj Sukumaran: हिंदी सिनेमा के फैन हुए पृथ्वीराज, कहा- मलयालम सिनेमा को अनुराग कश्यप से मिली प्रेरणा

महिला 2018 से परेशान कर रही थी
उन्होंने आगे कहा कि उन्हें उस महिला की पहचान की जानकारी वर्षों पहले मिली थी। 'मुझे वर्षों पहले पता चला था कि वह कौन है, लेकिन मैंने उसे जाने दिया क्योंकि उसका एक छोटा बेटा है। लेकिन उसने जो फिल्टर लगाया है, वह भी उस कुरूपता को नहीं छिपा पा रहा जो उसके अंदर है। 2018 से वह मुझे निशाना बना रही है।'

सुप्रिया ने पहले जानकारी दी थी
सुप्रिया ने साल 2023 में ऑनलाइन उत्पीड़न का जिक्र किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था 'क्या आपको कभी साइबरबुलिंग का सामना करना पड़ा है? वर्षों से एक शख्स ने सभी प्लेटफॉर्म पर कई फर्जी आईडी का इस्तेमाल करके मुझे और मेरे साथ तस्वीरें पोस्ट करने वालों को परेशान किया है। आखिरकार, वर्षों तक इस बात को अनसुना करने के बाद, मुझे पता चला कि वह कौन है। ऐसा तब हुआ जब उसने मेरे दिवंगत पिता के बारे में बहुत बुरी टिप्पणी की। वह एक नर्स है जिसका एक छोटा बच्चा है। तो क्या मुझे उसके खिलाफ कानूनी मुकदमा करना चाहिए या उसे सार्वजनिक रूप से उजागर करना चाहिए?'
हालांकि अब सुप्रिया ने उसको बेनकाब कर दिया है।