फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   tamannaah bhatia in controversy after becoming brand ambassador of famous brand soap

साबुन की ब्रांड एंबेसडर बनकर विवादों में फंसी तमन्ना भाटिया, बीजेपी सांसद बोले- 'कन्नड़ एक्ट्रेस क्यों...'

Tue, 10 Feb 2026 11:59 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 10 Feb 2026 11:59 PM IST
सार

Tamannaah Bhatia Soap Controversy: कर्नाटक की 108 साल पुरानी विरासत 'मैसूर चंदन साबुन' फिर से मार्केट में लॉन्च हो रहा है। इसकी ब्रांड एंबेसडर तमन्ना भाटिया को बनाया गया है। लेकिन इस बात को लेकर बहस छिड़ गई है। जानिए क्या है वजह?

विज्ञापन
tamannaah bhatia in controversy after becoming brand ambassador of famous brand soap
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक का प्रसिद्ध मैसूर चंदन साबुन (मैसूर सैंडल सोप), जो 108 साल पुराना है, अब दोबारा लॉन्च हो रहा है। इसी साबुन के लिए अब तमन्ना भाटिया को इसका ब्रांड एंबेसडर चुना गया है। जिससे कई राजनेता सहमत नहीं हैं।

विज्ञापन

तमन्ना भाटिया बनीं ब्रांड एंबेसडर
मैसूर चंदन साबुन की कंपनी ने अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। तमन्ना मुंबई में जन्मी हैं और मुख्य रूप से हिंदी-तेलुगु-तमिल फिल्मों में काम करती हैं। पिछले साल मई में उन्हें 6.2 करोड़ रुपये में दो साल के लिए यह कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था। अब फरवरी 2026 में साबुन का नया लुक और पैकेजिंग के साथ रीलॉन्च हुआ है, जिसमें तमन्ना की तस्वीर वाला पोस्टर भी जारी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है विवाद
तमन्ना को मैसूर चंदन साबुन का ब्रांड एंबेसडर बनाने के इस फैसले पर काफी विवाद हो रहा है। कई लोग, खासकर कन्नड़ समर्थक और राजनीतिक नेता कह रहे हैं कि कंपनी को कर्नाटक की किसी स्थानीय कन्नड़ अभिनेत्री को चुनना चाहिए था, जैसे रश्मिका मंदाना, पूजा हेगड़े, श्रीनिधि शेट्टी या राम्या। भाजपा के सांसद के. सुधाकर ने इसे कांग्रेस सरकार की 'कन्नड़ विरोधी सोच' बताया और कांग्रेस को 'गद्दार पार्टी' कहकर आलोचना की। उनका कहना है कि यह कर्नाटक की प्रतिभा और मैसूर साबुन की विरासत का अपमान है।


 
विज्ञापन

एम.बी. पाटिल की राय
लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री एम.बी. पाटिल ने कहा कि यह फैसला मार्केटिंग एक्सपर्ट्स की सलाह से लिया गया है। कंपनी डिजिटल मार्केटिंग, निर्यात और नए प्रोडक्ट्स पर फोकस कर रही है ताकि ब्रांड को देश और दुनिया में बड़ा बनाया जा सके।

क्या है कंपनी का लक्ष्य
यह कंपनी कर्नाटक सोप्स एंड डिटर्जेंट्स लिमिटेड (KSDL) की सरकारी कंपनी है। कंपनी उत्तर भारत में अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और 2030 तक अपना सालाना कारोबार 5,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखती है।

यह भी पढ़ें: 'ओ रोमियो' शाहिद कपूर ने क्यों किया निर्देशक विशाल भारद्वाज का धन्यवाद, लिखा- 'बहुत गर्व है और आभारी...'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed