Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   O’Romeo Shahid Kapoor Thanks Director Vishal Bhardwaj For Giving Him Another Memorable Character

'ओ रोमियो' शाहिद कपूर ने क्यों किया निर्देशक विशाल भारद्वाज का धन्यवाद, लिखा- 'बहुत गर्व है और आभारी...'

Tue, 10 Feb 2026 10:49 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 10 Feb 2026 10:49 PM IST
सार

O’Romeo Shahid Kapoor Thanks Vishal Bhardwaj: शाहिद कपूर ने फिल्म 'ओ रोमियो' के निर्देशक विशाल भारद्वाज का आभार व्यक्त किया है। आज उन्होंने विशाल के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है। जानिए क्यों?

विज्ञापन
O’Romeo Shahid Kapoor Thanks Director Vishal Bhardwaj For Giving Him Another Memorable Character
शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

शाहिद कपूर की नई फिल्म 'ओ रोमियो' रिलीज होने में बस तीन दिन बचे हैं और इसकी चर्चा बहुत जोरों पर है। शाहिद ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर विशाल भारद्वाज के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। यह दोनों की साथ में तीसरी है।

विज्ञापन
Trending Videos

शाहिद का पोस्ट
शाहिद ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर निर्देशक विशाल भारद्वाज के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों ही मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। शाहिद ने इस शानदार तस्वीर के साथ लिखा, 'एक अभिनेता के तौर पर मेरी तरफ से विशाल भारद्वाज के लिए ये है। ओ' रोमियो के लिए धन्यवाद। मेरे लिए एक और किरदार, जो मेरी फिल्मोग्राफी में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है। बहुत गर्व है, बहुत खुश हूं और बहुत आभारी हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म O’Romeo?
साजिद नाडियाडवाला ने 'ओ'रोमियो' को बनवाया है और विशाल भारद्वाज ने निर्देशन किया है। 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज 8 साल से ज्यादा समय बाद फिर साथ आए हैं। पहले दोनों ने साथ में फिल्म 'कमीने' (2009), 'हैदर' (2014) और 'रंगून' (2017) में काम कर चुके हैं। फिल्म की कहानी एक तरफा प्यार, जुनून, दर्द और ठुकराए गए इश्क के बारे में लगती है। इसमें शाहिद कपूर के अलावा तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, अरुणा ईरानी और फरीदा जलाल हैं। यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को वैलेंटाइन डे पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

यह भी पढ़ें: फिल्म 'नागजिला' की शूटिंग के दौरान दिल्ली मेट्रो में फैंस से घिरे कार्तिक आर्यन, देखें वायरल वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed