फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Tabu play lead role in the Puri Jagannadh Vijay Sethupathi upcoming film

Vijay Sethupathi: विजय सेतुपति और पुरी जगन्नाथ की फिल्म पर आया अपडेट, यह बॉलीवुड अभिनेत्री निभाएंगी लीड रोल

Sun, 06 Apr 2025 01:03 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 06 Apr 2025 01:03 PM IST
सार

Vijay Sethupathi Upcoming Film: निर्देशक पुरी जगन्नाथ ने तमिल अभिनेता विजय सेतुपति के साथ अपनी नई फिल्म की घोषणा की है, जिसमें अब यह बॉलीवुड अभिनेत्री नजर आएंगी।
 

विज्ञापन
Tabu play lead role in the Puri Jagannadh Vijay Sethupathi upcoming film
विजय सेतुपति - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijaysethupathi

विस्तार

साउथ फिल्मों में बॉलीवुड अभिनेत्रियों के काम करने का चलन काफी पुराना है, जिसमें कियारा आडवाणी से लेकर कई अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं। हाल ही में फिल्म 'देवरा पार्ट 1' जान्हवी कपूर ने लीड रोल निभाया था। वहीं अब एक और अभिनेत्री हैं, जो विजय की फिल्म में नजर आएंगी। हालांकि, वह पहले भी कई साउथ फिल्मों में अपना हुनर दिखा चुकी हैं। 
विज्ञापन

 

विजय की फिल्म में हुई इस बॉलीवुड अभिनेत्री की एंट्री
123 डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, विजय सेतुपति और पुरी जगन्नाथ की आगामी फिल्म की घोषणा कुछ दिन पहले हुई थी। अब फिल्म को लेकर अपडेट आया है कि इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू अहम किरदार में नजर आएंगी। बहरहाल, इस फिल्म को लेकर तब्बू से बातचीत चल रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर शेयर किया था फिल्म को लेकर विजय ने पोस्ट
विजय सेतुपति ने आज से छह दिन पहले उगादि के अवसर पर अपनी नई फिल्म की घोषणा एक तस्वीर शेयर करके की थी, जिसमें विजय के साथ पुरी नजर आए। विजय ने कैप्शन में लिखा, ''एक सनसनीखेज सहयोग के साथ एक नए रोमांचक अध्याय की शुरुआत। शानदार निर्देशक पुरीजगन्नाध और दमदार कलाकार मक्कलसेल्वन ने सभी भारतीय भाषाओं में एक शानदार फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। फिल्म की शूटिंग जून में शुरू होगी।''

View this post on Instagram

A post shared by Puri Connects (@puriconnects)


विज्ञापन

पहले भी कई साउथ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं तब्बू
तब्बू ने कई साउथ फिल्मों में काम किया है, जिनमें "कुली नंबर 1" तेलुगु फिल्म है, जिसमें तब्बू ने वेंकटेश के साथ काम किया था। "निन्ने पेल्लादथा" और "आविदा मां आविदे" तेलुगु फिल्में हैं, जिनमें तब्बू ने नागार्जुन के साथ काम किया है। "प्रियुरलु पिलीचिंडी" भी एक तमिल फिल्म है, जिसमें तब्बू ने काम किया है। ''अला वैकुंठपुरमुलु'' भी एक तेलुगु फिल्म है, जिसमें तब्बू ने अल्लू अर्जुन के साथ काम किया है।
 

तब्बू का वर्कफ्रंट
हाल ही में तब्बू बॉलीवुड फिल्म "क्रू" और हॉलीवुड सीरीज "ड्यून: प्रोफेसी" में नजर आईं। इसके अलावा वह अक्षय कुमार की आगामी फिल्म "भूत बंगला" में नजर आएंगी। 

यह भी पढ़ें:
'मेरा पिया घर आया'-'मैंने पायल है छनकायी' गाने किसने लिखे, 350 से ज्यादा फिल्मों के लिए लिखे थे गाने...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed