फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Suresh Gopi Appreciate Tamil Nadu CM Vijay Says Let Him Do His Work It Is Too Early To Comment On Him

‘उन्हें अच्छा काम करने दीजिए’, मंत्री व एक्टर सुरेश गोपी ने की थलापति विजय की तारीफ; कहा- उनकी आलोचना…

Tue, 26 May 2026 09:45 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 26 May 2026 09:45 PM IST
सार

Suresh Gopi On CM Vijay: अभिनेता व मंत्री सुरेश गोपी ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री व एक्टर विजय को लेकर अपनी राय रखी है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Suresh Gopi Appreciate Tamil Nadu CM Vijay Says Let Him Do His Work It Is Too Early To Comment On Him
सुरेश गोपी और सीएम विजय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

थलापति विजय यानी सी जोसेफ विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही वो लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। अब अभिनेता व केंद्र सरकार में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री व पर्यटन मंत्री सुरेश गोपी ने मुख्यमंत्री विजय की सरकार और केरल में टीवीके के विस्तार की योजनाओं पर बात की है।

विज्ञापन

उन्हें अच्छा काम करने दीजिए
मीडिया से बातचीत के दौरान जब सुरेश गोपी से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विजय को काम करने दीजिए और खुद को साबित करने दीजिए। इससे पहले उनकी आलोचना करना सही नहीं होगा। जनता ने उन्हें मौका दिया है। उन्हें अच्छा काम करने दीजिए।

विज्ञापन


अगर तमिलनाडु की विजयी पार्टी केरल में शुरुआत करती है, तो इसमें क्या समस्या है? अगर वह आ रहे हैं, तो उन्हें आने दीजिए। वह जहां चाहें (केरल) आ सकते हैं, शुरुआत कर सकते हैं। सभी को आने दीजिए और दुनिया और तमिलनाडु के लोगों को लाभ पहुंचाइए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Suresh Gopi Appreciate Tamil Nadu CM Vijay Says Let Him Do His Work It Is Too Early To Comment On Him
थलापति विजय - फोटो : सोशल मीडिया

इसी महीने विजय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
10 मई को विजय ने तमिलनाडु के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जो राज्य की राजनीति में एक बड़ा बदलाव था और डीएमके व एआईएडीएमके के दशकों पुराने राजनीतिक वर्चस्व का अंत हुआ। विजय की टीवीके ने 108 विधानसभा सीटें जीतकर कांग्रेस समेत अन्य छोटे दलों के साथ मिलकर राज्य में पहली बार अपनी सरकार बनाई।

Suresh Gopi Appreciate Tamil Nadu CM Vijay Says Let Him Do His Work It Is Too Early To Comment On Him
फिल्म 'जन नायकन' में विजय थलापति - फोटो : सोशल मीडिया

रिलीज को अटकी विजय की आखिरी फिल्म
विजय की आखिरी फिल्म कही जाने वाली ‘जन नायकन’ की रिलीज पिछले पांच महीनों से अटकी हुई है। फिल्म को साल की शुरुआत में 9 जनवरी को ही सिनेमाघरों में रिलीज होना था।

लेकिन सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट न मिल पाने के कारण फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हो सकी है। एच विनोथ द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, जगपति बाबू और प्रकाश राज भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed