फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   SSMB29 Big Update Know When will Mahesh Babu S S Rajamouli Film Shooting Start

SSMB29: महेश बाबू-एस एस राजामौली की फिल्म पर आया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, जानें कब से शुरू होगी शूटिंग

Wed, 09 Oct 2024 09:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 09 Oct 2024 09:42 PM IST
सार

महेश बाबू के प्रशंसक एसएसएमबी 29 को लेकर पिछले कुछ महीनों से किसी बड़े अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। अब उनकी इंतजार की घड़ी खत्म हो चुकी है। फिल्म की शूटिंग शुरू होने को  लेकर एक बड जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
SSMB29 Big Update Know When will Mahesh Babu S S Rajamouli Film Shooting Start
एसएस राजामौली-महेश बाबू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

मौजूदा समय के देश के सबसे बड़े निर्देशकों सूची में एस एस राजामौली का नाम सबसे ऊपर आता है। अपने दो दशक से अधिक के करियर में उन्होंने अब तक एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं बनाई है। आरआरआर के बाद से ही फैंस को उनकी अगली फिल्म का इंतजार है। उनकी इस आगामी फिल्म में महेश बाबू नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer X Review: 'न हंसी आई और न डर ही लगा', 'भूल भुलैया 3' का ट्रेलर देखकर बोले दर्शक

विज्ञापन

एसएसएमबी 29 का है बेसब्री से इंतजार

अस्थाई तौर पर इसे एसएसएमबी 29 कहा जा रहा है। इस फिल्म का इंतजार केवल दक्षिण भारत के लागों को ही नहीं, बल्कि हिंदी पट्टी के दर्शकों को भी है। यह फिल्म अभी प्री प्रोडक्शन स्टेज में है। एस एस राजामौली भारत के उन निर्देशकों में से एक हैं जो अपनी फिल्म बनाने के दौरान छोटी से छोटी बात का ध्यान रखते हैं। यही वजह है कि उनकी फिल्मों को पर्दे तक पहुंचने में काफी समय लगता है। राजामौली की आगामी फिल्म की शूटिंग भी इसी कारण अब तक शुरू नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले साल शुरू होगी शूटिंग

 महेश बाबू के प्रशंसक पिछले कुछ महीनों से इस फिल्म को लेकर किसी बड़े अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म को लेकर एक ऐसी जानकारी सामने आई है, जिससे प्रशंसकों का उत्साह काफी ज्यादा बढ़ जाएगा। एसएसएमबी 29 की शूटिंग जनवरी 2025 में शुरू होगी। इस बात का खुलासा राजामौली के पिता और मशहूर पटकथा लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने एक कार्यक्रम के दौरान किया है।


विलेन के रोल में दिखेंगे पृथ्वीराज

बता दें कि मौजूदा समय में महेश बाबू एक्शन सीक्वेंस के लिए कार्यशालाओं में भाग ले रहे हैं। यह बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट अफ्रीकी जंगलों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पृथ्वीराज सुकुमारन इस फिल्म में विलेन के रूप में नजर आने वाले हैं।
Fabulous Lives vs Bollywood Wives Trailer: दिल्ली वर्सेज मुंबई की टक्कर हुई दिलचस्प, सैफ की एंट्री से बढ़ा बज 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed