फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   South Superstar Rajinikanth Coolie New Update Film to be shot in Imax format as per reports

Coolie: रजनीकांत की 'कुली' को लेकर आया बड़ा अपडेट, आईमैक्स प्रारूप में होगी फिल्म की शूटिंग!

Wed, 24 Apr 2024 09:49 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 24 Apr 2024 09:49 AM IST
सार

रजनीकांत की फिल्म कुली को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को आईमैक्स प्रारूप में शूट करने की तैयारी चल रही है।  

विज्ञापन
South Superstar Rajinikanth Coolie New Update Film to be shot in Imax format as per reports
कुली - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रजनीकांत की गिनती तमिल सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में होती है। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। वे जल्द ही  टीजे ग्नानवेल के निर्देशन में बन रही फिल्म वेट्टैयन में दिखाई देंगे। यह फिल्म इस अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा फैंस के मन में लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म को लेकर भी काफी ज्यादा उत्सुकता है। 

विज्ञापन

Mithun Chakraborty: पिता को पद्म भूषण मिलने पर महाअक्षय ने साझा भावुक नोट, लिखा- आप मेरे हीरो हैं

विज्ञापन

आईमैक्स प्रारूप में होगी शूटिंग

हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म के नाम की घोषणा की थी। रजनीकांत की इस फिल्म का नाम कुली रखा गया है। शीर्षक की झलक सामने आने के बाद से ही फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह काफी ज्यादा बढ़ गया है। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। नवीनतम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुली को 50 फीसदी से 70 फीसदी तक आईमैक्स प्रारूप में शूट किया जाएगा।
Box Office Collection Report: कमाई के लिए तरस रही एलएसडी 2-दो और दो प्यार, जानें कैसा रहा बाकी फिल्मों का हाल

विज्ञापन

अनिरुद्ध रविचंदर का होगा संगीत

इन रिपोर्ट्स के दावे अगर सच साबित होते हैं तो इस प्रारूप में शूट होने वाली यह लोकेश कनगराज की दूसरी फिल्म होगी। हालांकि, निर्माताओं की ओर से इसको लेकर अभी कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। कुली का निर्माण सन पिक्चर्स की ओर से किया जा रहा है। फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर संगीत लोगों को सुनने को मिलेगा। इससे पहले वे जेलर में अपनी धुनों से लोगों को दीवाना बना चुके हैं।
Sonam Khan Rajeev Rai: अलगाव के आठ साल में बदले सोनम के सुर, बोलीं, मेरे पति ने मुझे रानी की तरह रखा

विज्ञापन

जेलर में दिखा था रजनीकांत का जलवा

वर्क फ्रंट की बात करें तो रजनीकांत को बड़े पर्दे पर पिछली बार लाल सलाम में देखा गया था। फिल्म में वे विस्तृत कैमियो रोल में थे।  इसका निर्देशन उनकी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने किया था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। इस फिल्म से पहले वे जेलर में दिखे थे, जिसने टिकट खिड़की पर जबर्दस्त कमाई की थी।
Varun Dhawan: 'बेबी जॉन' आज मना रहे हैं अपना जन्मदिन, जानिए कैसे बने वरुण रोमांटिक हीरो से एक्शन के बादशाह

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed