मिथुन चक्रवर्ती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं। अब तक तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके अभिनेता को हाल ही में देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाजा गया है। 22 अप्रैल को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें सम्मानित किया।
Mithun Chakraborty: पिता को पद्म भूषण मिलने पर महाअक्षय ने साझा भावुक नोट, लिखा- आप मेरे हीरो हैं
मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती ने इस खास उपलब्धि के लिए सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक नोट के जरिए अपने पिता की जमकर प्रशंंसा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने पिता की कई तस्वीरें साझा कीं। कुछ तस्वीरों में मिथुन को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म भूषण पुरस्कार स्वीकार करते हुए भी देखा जा सकता है।
इस पोस्ट में महाअक्षय ने अपने पिता को अपना 'हीरो' भी बताया है। उन्होंने लिखा, “आपका बेटा होना कितने सौभाग्य और सम्मान की बात है। डैड आप मेरे हीरो हैं। सबसे महान व्यक्तियों में से एक जिन्हें मैं जानता हूं। आप इस पुरस्कार के असली हकदार हैं। आपको पद्म भूषण पुरस्कार के लिए बधाई।”
इससे पहले एएनआई के साथ एक साक्षात्कार में मिथुन चक्रवर्ती ने प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुने जाने पर खुशी व्यक्त की थी। उस समय उन्होंने कहा था, ''मैं बहुत खुश हूं। मैंने जिंदगी में कभी किसी से अपने लिए कुछ नहीं मांगा। मैं मान-सम्मान पाकर बहुत खुश हूं। यह मेरे लिए सबसे खुशी का पल है। मेरे पास जब इस पुरस्कार के लिए फोन आया तो मैं एक मिनट के लिए निःशब्द हो गया, क्योंकि मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी। मुझे इस पर यकीन करने में कुछ समय लगा।''
अभिनेता के साथ प्रसिद्ध गायिका उषा उत्थुप को भी पद्म भूषण ने सम्मानित किया गया है। मिथुन ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उनकी हालिया फिल्में 'द ताशकंद फाइल्स', 'एंटरटेनमेंट', 'ओएमजी - ओह माय गॉड!', 'हाउसफुल 2' और द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्मों को लोगों ने खूब पसंद किया है।
Ranveer Singh: रणवीर सिंह के फर्जी वीडियो मामले में आया अपडेट, आरोपी को नोटिस जारी, पुलिस की कार्रवाई तेज