फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   South Superstar Allu Arjun Shoot Pushpa 2 Climax Scene In Thirty Two Days Producer Share Actor Hardwork Story

Pushpa 2: अल्लू ने मात्र 32 दिन में शूट किया क्लाइमैक्स सीन, प्रोड्यूसर बोले- ‘कोई एक्टर इतनी मेहनत नहीं करता’

Thu, 12 Dec 2024 06:16 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 12 Dec 2024 06:16 PM IST
सार

फिल्म ‘पुष्पा 2’ यूं नहीं हिट हुई, इसके पीछे एक्टर अल्लू अर्जुन की कड़ी मेहनत छिपी है। हाल ही फिल्म से जुडे़ एक इवेंट में प्रोड्यूसर रवि शंकर ने बताया कि अल्लू अर्जुन ने फिल्म के लिए कितनी मेहनत की है। 

विज्ञापन
South Superstar Allu Arjun Shoot Pushpa 2 Climax Scene In Thirty Two Days Producer Share Actor Hardwork Story
'पुष्पा द राइज' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आप किसी से सवाल कीजिए? इस वक्त देश में क्या चल रहा है? तो जवाब में ‘पुष्पा, पुष्पाराज, झुकेगा नहीं…, फायर नहीं, वाइल्ड फायर है मैं', जैसे डायलॉग सुनने को मिलेंगे। यह क्रेज है साउथ सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का। इस फिल्म ने अब तक 7 दिन में वर्ल्डवाइड लगभग 1012.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। गुरुवार को फिल्म को लेकर दिल्ली में एक थैंक्स मीट आयोजित की गई जहां अल्लू अर्जुन, फिल्म के प्रोड्यूसर रवि शंकर समेत कई एग्जिबिटर शामिल हुए। इस मौके पर रवि ने अल्लू अर्जुन के हार्डवर्क के बारे में फैंस को बताया।

विज्ञापन

South Superstar Allu Arjun Shoot Pushpa 2 Climax Scene In Thirty Two Days Producer Share Actor Hardwork Story
अल्लू अर्जुन-प्रोड्यूसर रवि शंकर - फोटो : यूट्यूबर

अल्लू की मेहनत को सलाम किया 
प्रोड्यूसर रवि शंकर ने थैंक्स मीट इवेंट में बताया कि अल्लू अर्जुन बहुत ही मेहतनी कलाकार है। वह कहते हैं, ‘फिल्म ‘पुष्पा 2’ को क्लाइमैक्स सीन सिर्फ 32 दिन में शूट किया। इतने दिनों तक वह फाइट सींस को बहुत मेहनत से करते रहे।’ 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे एक्टर नहीं करते इतनी मेहनत 
प्रोड्यूसर रवि आगे कहते हैं, ‘अल्लू अर्जुन ने जितनी मेहनत की है, उतनी कोई दूसरा एक्टर नहीं कर सकता है। यह इंसान बिल्कुल अलग है। अल्लू अर्जुन की मेहनत का ही नतीजा है कि एग्जिबिटर को भी खुशी होती है, क्योंकि हमारी फिल्म थिएटर में अच्छा परफॉर्म कर पाती है।’

विज्ञापन

अल्लू अर्जुन का फेवरेट सीन 
इस इवेंट में अल्लू अर्जुन से जब पूछा गया कि फिल्म ‘पुष्पा 2’ का कौन सा सीन उनका फेवरेट है तो वह बोले- ‘जब पुष्पा कहता है ‘मैं झुकेगा नहीं…’ तो वह हर भारतीय की तरफ से यह बात बोल रहा है। इसलिए यही डायलॉग और सींस मेरे फिल्म में फेवरेट हैं।’ इसके अलावा अल्लू अर्जुन ने देश भर के अपने फैंस को शुक्रिया भी कहा और इस फिल्म की सफलता को देश की सफलता बताया। अल्लू ने यह भी कहा कि अब हमारा देश भारत रूकेगा नहीं, दुनिया भर के सिनेमा में अहम भूमिका निभाएगा। 
Pushpa 2 Collection Day 6: छठे दिन की 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई, हिंदी में इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed