{"_id":"653029f3bd888fbffd0f6554","slug":"south-superstar-akkineni-nagarjuna-sister-naga-saroja-passed-away-she-was-suffering-from-illness-for-some-time-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: साउथ सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन के घर पसरा मातम, बहन नागा सरोजा का हुआ निधन","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
दुखद: साउथ सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन के घर पसरा मातम, बहन नागा सरोजा का हुआ निधन
Thu, 19 Oct 2023 12:25 AM IST
साक्षी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:25 AM IST
सार
दिवंगत दिग्गज अभिनेता अक्किनेनी नागेश्वर राव की बेटी और सुपरस्टार नागार्जुन की बहन नागा सरोजा का निधन हो गया है।
विज्ञापन
अक्किनेनी नागार्जुन की बहन का निधन
- फोटो : Social media
विस्तार
साउथ सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन के घर में दुख का माहौल छाया हुआ है। दिवंगत दिग्गज अभिनेता अक्किनेनी नागेश्वर राव की बेटी और सुपरस्टार नागार्जुन की बहन नागा सरोजा का निधन हो गया है। बताया गया कि वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थीं। उन्होने बीते मंगलवार को अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
नागार्जुन की बड़ी बहन थीं सरोजा
अभिनेता की बहन को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। उन्होंने मंगलवार, 17 अक्तूबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इससे अक्किनेनी के घर में दुख का माहौल हो गया। बहन की मौत के बाद नागार्जुन का परिवार दुख में डूब गया। नागा सरोजा अभिनेता नागार्जुन की तीसरी बड़ी बहन थीं। अक्किनेनी नागेश्वर राव के पांच बच्चे थे और नागा सरोजा तीसरी बेटी थीं। अक्किनेनी नागेश्वर राव की सत्यवती, नागा सुशीला, नागा सरोजा, वेंकट और नागार्जुन की तीन बेटियां और दो बेटे थे।
विज्ञापन
Ganapath: 'गणपत' के लिए जैकलीन फर्नांडीज ने किया खास पोस्ट, लिखा- इस फिल्म का अब और इंतजार नहीं कर सकती
विज्ञापन
सरोजा का अंतिम संस्कार
हालांकि नागा सरोजा की मौत मंगलवार सुबह हुई, लेकिन यह घटना देर से सामने आई। अक्किनेनी नागा सरोजा की मौत से दुखी हैं। जिन फिल्मी और राजनीतिक हस्तियों को इस बारे में पता चला, वे नागार्जुन से मिलने आ रहे हैं। नागा सरोजा का अंतिम संस्कार बुधवार को हुआ।
Celebrities: पाकिस्तान से आकर भारत के होकर रह गए ये कलाकार, लिस्ट में कई दिग्गजोे के नाम शामिल
सादगी से रहती थीं सरोजा
नागार्जुन की तीन पीढ़ियां फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। अक्किनेनी परिवार का तेलुगु फिल्म उद्योग में एक अद्वितीय स्थान है। नागेश्वर राव की अभिनय विरासत को उनके छोटे बेटे नागार्जुन ने जारी रखा है। पोते सुमंत, नागा चैतन्य, अखिल और सुशांत उस विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं वेंकट और नागा सुशील फिल्में प्रोड्यूस कर रहे हैं, वहीं सुप्रिया फिलहाल अन्नपूर्णा स्टूडियो की देखभाल कर रही हैं। हालांकि, परिवार के ज्यादातर सदस्य फिल्म इंडस्ट्री में हैं, लेकिन नागा सरोजा शुरू से ही इंडस्ट्री से दूर रही हैं। उन्हें नागार्जुन की फिल्म और अन्य समारोहों में नहीं देखा गया था। वह पारिवारिक समारोह में ही शामिल होती थीं।
Leo: लोकेश कनगराज ने साझा किया दलपति विजय के साथ काम करने का अनुभव, फिल्म से जुड़े विवाद पर भी कही यह बात