फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jacqueline Fernandez heartfelt post on social media to wish Tiger Shroff Kriti Sanon for Ganapath

Ganapath: 'गणपत' के लिए जैकलीन फर्नांडीज ने किया खास पोस्ट, लिखा- इस फिल्म का अब और इंतजार नहीं कर सकती

Thu, 19 Oct 2023 12:13 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 19 Oct 2023 12:13 AM IST
सार

फिल्म इस शुक्रवार को दुनियाभर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज के लिए तैयार है। इसमें अमिताभ बच्चन भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन
Jacqueline Fernandez heartfelt post on social media to wish Tiger Shroff Kriti Sanon for Ganapath
जैकलीन फर्नांडीज, गणपत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपत जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म का हाल ही ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे देखकर फैंस के साथ इंडस्ट्री के सितारों की भी उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। कई सेलेब्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन्हीं में से एक जैकलीन फर्नांडीज भी हैं। 

विज्ञापन

SRK-Suhana Film: शाहरुख-सुहाना की फिल्म पर आया नया अपडेट, जानें कब से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

विज्ञापन

जैकलीन ने टाइगर-कृति को दीं शुभकामनाएं

हाल ही में जैकलीन  सोशल मीडिया पर फिल्म को सपोर्ट करती नजर आईं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "गणपथ के लिए ऑल द बेस्ट टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन। इस सप्ताहांत 20 अक्टूबर को इसे देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती।" इसमें टाइगर के साथ कृति सेनन भी जमकर एक्शन करती हुई नजर आने वाली हैं। 

साउथ की फिल्मों से होगी टक्कर

फिल्म का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल ने किया है। यह फिल्म इस शुक्रवार को दुनियाभर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज के लिए तैयार है। इसमें अमिताभ बच्चन भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर साउथ की दो बड़ी फिल्मों से मुकाबला है। टाइगर नागेश्वर राव और लियो भी इस हफ्ते रिलीज होने जा रही हैं। ऐसे में टिकट खिड़की पर तीनों ही फिल्मों के बीच जबर्दस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। बता दें कि एडवांस बुकिंग में लियो ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। माना जा रहा है कि पहले दिन फिल्म वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का कारोबार करने में सफल रहेगी।
Rupali Ganguly: कास्टिंग काउच की शिकार हो चुकी हैं रूपाली गांगुली, 'अनुपमा' ने बताई फिल्मों से दूर रहने की वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed