फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   South Actor Sudheer Varma Committed Suicide Know Here About the Reason

Sudheer Varma: साउथ इंडस्ट्री से आई दुखद खबर, एक्टर सुधीर वर्मा ने की आत्महत्या

Mon, 23 Jan 2023 07:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 23 Jan 2023 07:46 PM IST
सार

सुधीर ने साल 2013 में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म का नाम 'स्वामी रा रा' था। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आए। 

विज्ञापन
South Actor Sudheer Varma Committed Suicide Know Here About the Reason
सुधीर वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। टॉलीवुड एक्टर सुधीर वर्मा ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक विशाखापट्टन में अपने आवास पर उन्होंने सुसाइड कर लिया। उनके साथ काम कर चुके सुधाकर ने एक्टर की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए हैरानी जताई है। 

विज्ञापन

Ramesh Sippy EXCLUSIVE: ‘मैंने साधनाजी की चप्पलें उठाई हैं, डिंपल को ‘सागर’ में लेने पर खूब आए थे फोन’

विज्ञापन

South Actor Sudheer Varma Committed Suicide Know Here About the Reason
सुधीर वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

सुधाकर ने ट्विटर पर लिखा, ''सुधीर! इतना प्यारा शख्स...आपको जानकर और आपके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा भाई। यकीन नहीं हो रहा है कि आप अब इस दुनिया में नहीं हो। ओम शांति।'' सुधीर ने अचानक यह कदम क्यों उठाया इस बात का तो अभी पता नहीं चल सका है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से काफी दबाव में चल रहे थे। सुधीर के अचानक चले जाने से पूरे टॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 
Sharman Joshi: गुजराती फिल्मों में डेब्यू करने को तैयार शरमन जोशी, प्रेग्नेंट पुरुष का निभाएंगे किरदार

South Actor Sudheer Varma Committed Suicide Know Here About the Reason
सुधीर वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सुधीर ने साल 2013 में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म का नाम 'स्वामी रा रा' था। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आए। साल 2016 में आई 'कुंडनापु बोम्मा' से वह काफी ज्यादा फेमस हो गए। हालांकि, इस फिल्म के बाद भी उन्हें इंडस्ट्री में अच्छे ऑफर नहीं मिल रहे थे। 
Anant-Radhika: अनंत के पास सगाई की अंगूठी लेकर पहुंचा अंबानी परिवार का यह खास सदस्य, लूट ली सारी लाइमलाइट
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed