Anant-Radhika: अनंत के पास सगाई की अंगूठी लेकर पहुंचा अंबानी परिवार का यह खास सदस्य, लूट ली सारी लाइमलाइट
अनंत और राधिका की सगाई की एक ऐसी अनोखी वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसका ताल्लुक राधिका और अनंत की सगाई की अंगूठी से है। तो चलिए बताते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या खास है, जो यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
विस्तार
दुनिया के अमीर लोगों की लिस्ट में स्थान रखने वाले भारतीय बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के खानदान के छोटे शहजादे यानी बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट की सगाई इन दिनों चर्चा में है। सगाई की तस्वीरों से लेकर इसकी वीडियो सभी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। सगाई में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ इस बार अंबानी परिवार द्वारा अपनी छोटी बहू के स्वागत में उनके द्वारा किया गया डांस भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन इनके साथ ही दोनों की सगाई की एक ऐसी अनोखी वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसका ताल्लुक राधिका और अनंत की सगाई की अंगूठी से है। तो चलिए बताते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या खास है, जो यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों की सगाई की अंगूठी अंबानी परिवार का बेहद ही खास सदस्य लेकर आ रहा है। यूजर्स अंबानी परिवार के इस सदस्य को देखकर खूब प्यार बरसा रहे हैं। दरअसल, अनंत और राधिका की सगाई की अंगूठी लाने वाला यह खास सदस्य और कोई नहीं बल्कि अंबानी परिवार का डॉग है। अंबानी परिवार के छोटे बेटे की सगाई का यह क्यूट वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इसके साथ ही यह सोशल मीडिया पर जमकर धमाल भी मचा रहा है।
Salman Khan: सलमान देंगे फैंस को डबल तोहफा, इस दिन बड़े पर्दे पर आएगा 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर
दरअसल, सगाई का यह इंसाइड वीडियो विरल भयानी द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है। इस वीडियो में ईशा अंबानी अपने भाई अनंत को स्टेज पर बुलाती हैं। जैसे ही ईशा अनंत को बुलाती हैं वैसे ही एक गार्ड अंबानी परिवार के खास मेंबर यानी उनके डॉगी को लेकर अनंत के पास स्टेज पर पहुंच जाता है। इसके बाद अनंत उससे अंगूठी लेते हैं। इस वीडियो में राधिका और अनंत की अंगूठी सेरेमनी और अंबानी परिवार के डांस परफॉर्मेंस की झलक भी दिख रही है। अनंत और राधिका की सगाई से सामने आए इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब प्यार बरसा रहे हैं।
गौरतलब है, पिछले काफी दिनों से इंटरनेट पर राधिका और अनंत की सगाई छाई हुई है। अंबानी परिवार के इस फंक्शन को और भी खास बनाने के लिए फिल्म के बड़े-बड़े सेलेब्स वहां पहुंचे थे। इस लैविश ग्रैंड सगाई सेरेमनी में शामिल होने वाले बॉलीवुड सेलेब्स में शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ जैसे सितारों के नाम शामिल हैं।
Money Laundering Case: जैकलीन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पेशी से मिली एक दिन की छूट, इस दिन होगी सुनवाई