सिंगर सुचित्रा ने तृषा पर कसा तंज? विजय के CM बनने से पहले कही बड़ी बात; बोलीं- कुछ हासिल नहीं करेंगे अगर…’
Singer Suchitra Controversial Comment: रविवार को चर्चित अभिनेता विजय थलापति तमिलनाडु के नए सीएम बनेंगे। इसी बीच एक सिंगर सुचित्रा का बयान खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वह विजय और एक्ट्रेसेस तृषा को लेकर काफी अटपटी बातें कह रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते दिनों तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय थलापति की राजनीतिक पार्टी टीवीके ने विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा सीटें जीतकर सबको हैरान कर दिया है। आज वह राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे, इस पद के लिए शपथ लेंगे। इसी बीच उनके राजनीति करियर को लेकर साउथ फिल्मों में सक्रिय एक सिंगर सुचित्रा ने बड़ी बात कह दी है। इसके अलावा वह विजय की करीबी दोस्त तृषा पर भी तंज कस रही हैं।
क्या सिंगर ने तृषा कृष्णनन को पैरासाइट कहा?
फर्स्टपोस्ट की खबर के मुताबिक सुचित्रा ने बीते दिनों एक इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे तृषा बिल्कुल पसंद नहीं है। लेकिन मुझे विजय बहुत पसंद है। मैं किसी का पक्ष लिए बिना ईमानदारी से अपनी राय दूंगीं।’ बिना नाम लिए सिंगर आगे कहती हैं, ‘जब सफल लोग अकेले पड़ जाते हैं तो उनकी जिंदगी में पैरासाइट्स आ जाते हैं। विजय ने अपने माता-पिता और पत्नी से दूरी बनाकर खुद को अकेला कर लिया है। वह अकेले हैं लेकिन उन्होंने अब तक खुद के बारे में कुछ नहीं सोचा है।’
विजय के राजनीतिक भविष्य काे लेकर भी बोलीं सिंगर
विजय के नए राजनीतिक सफर के बारे में भी सिंगर ने कहा, ‘इसी बीच विजय पॉलिटिक्स में आ गए, सच कहूं तो उन्हें अपने पिता चंद्रशेखर की जरूरत है जो उन्हें पॉलिटिक्स के रास्ते पर ले जा सकें, नहीं तो वह पॉलिटिक्स में कुछ हासिल नहीं कर पाएंगे। अगर पॉलिटिक्स में उनके साथ कुछ अच्छा हो सकता है तो उन्हें पिता का पूरा सपोर्ट मिलना चाहिए।’
तृषा और विजय थलापति के बीच करीबी रिश्ता
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजय थलापति और तृषा कृष्णनन काफी करीबी हैं। दोनों के रिलेशनशिप में होने की अटकलें भी सुनने को मिलती हैं। इन बातों पर कभी दोनों ने सफाई नहीं दी है। लेकिन अक्सर कई जगहों पर साथ नजर आते हैं। विजय की बात करें तो उनका पत्नी से तलाक भी होने वाला है।