{"_id":"6776491eff2ff139e1042128","slug":"sandhya-theatre-case-of-allu-arjun-nhrc-issues-notice-to-dgp-of-telangana-and-hyderabad-police-commissioner-2025-01-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Allu Arjun: दिल्ली पहुंचा हैदराबाद में ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर का बवाल, मानवाधिकार आयोग ने मांगा पुलिस से जवाब","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Allu Arjun: दिल्ली पहुंचा हैदराबाद में ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर का बवाल, मानवाधिकार आयोग ने मांगा पुलिस से जवाब
Thu, 02 Jan 2025 07:40 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Thu, 02 Jan 2025 07:40 PM IST
सार
अल्लू अर्जुन से जुड़े संध्या थिएटर में मची भगदड़ के मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। इस मामले पर मानवाधिकार आयोग ने तेलंगाना पुलिस प्रशासन को भी नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन से जुड़े संध्या थिएटर में मची भगदड़ के मामले में हर दिन कुछ नया देखने को मिल रहा है। मामले पर अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक अलग ही मोड़ ला दिया है।
विज्ञापन
एनएचआरसी ने जारी की नोटिस
खबरों की मानें तो राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने तेलंगाना के डीजीपी और हैदराबाद पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी कर उन्हें संध्या 70 मिमी थिएटर में भगदड़ मामले पर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) 4 सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

Allu Arjun: पूछताछ में पुलिस के सामने क्यों भावुक हो गए अल्लू अर्जुन? सामने आई ये बड़ी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने किया था लाठीचार्ज
ये नोटिस राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अधिवक्ता रामा राव इम्माननी द्वारा दायर एक शिकायत के बाद जारी किया है। कथित तौर पर पुलिस ने इस मामले पर लाठीचार्ज का सहारा लिया। इस पर 4 दिसंबर को भगदड़ के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए लाठीचार्ज पर एटीआर मांगी है।

Allu Arjun: 'अल्लू अर्जुन और सरकार से मिल रहा सपोर्ट', पीड़ित बच्चे के पिता ने दिया बड़ा बयान
अल्लू अर्जुन मामले से जुड़ी सारी अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
अल्लू अर्जुन से जुड़े मामले में अब तक क्या हुआ
अल्लू अर्जुन के संध्या थिएटर से जुड़े इस केस में अल्लू अर्जुन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष भी रखा था। संध्या थिएटर में मची भगदड़ और इसमें एक महिला की मौत के मामले में अभिनेता अल्लू जेल में एक रात बिताने के बाद फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। इस मामले पर उनसे पूछताछ भी हुई। 4 दिसंबर को हैदराबाद में 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। 13 दिसंबर को उनकी गिरफ्तारी के बाद उनके जुबली हिल्स स्थित आवास पर तोड़फोड़ और अब राजनीतिक विवाद के बीच हैदराबाद पुलिस द्वारा उन्हें समन जारी किया जाने को लेकर काफी विवाद चल रहा है।