Singer S. Janaki Funeral: पंचतत्व में विलीन हुईं एस जानकी, पोती ने दी मुखाग्नि; पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
Singer S. Janaki Funeral: दिग्गज गायिका एस. जानकी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया है, उन्हें पोती ने मुखाग्नि दी। सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गायिका को श्रद्धांजलि दी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण भारत की नाइटिंगेल कही जाने वाली दिग्गज गायिका एस. जानकी का रविवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोती ने अपनी दादी को मुखाग्नि दी। गायिका के अंतिम दर्शन के लिए कई फैंस भी आए थे। वहीं रविवार सुबह पीएम नरेंद्र मोदी ने भी गायिका को श्रद्धांजलि दी थी।
#WATCH | Mysuru, Karnataka | Full state honours accorded to veteran playback singer S Janaki during her last rites in Mysuru.
विज्ञापन
Fans mourn and pay their last respects to the mortal remains of legendary playback singer S Janaki, affectionately referred to as Janaki amma and… pic.twitter.com/PL8HfvKR6iविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 12, 2026
VIDEO | Karnataka Minister Yathindra Siddaramaiah, actor Jayamala, and other leaders pay their last respects to legendary singer S Janaki at a farmhouse in Kaniyanahundi near Mysuru.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/1CMPnHJ1Eh — Press Trust of India (@PTI_News) July 12, 2026
गायिका एस. जानकी की पोती ने प्रकट किया अपना दुख
अंतिम संस्कार से पहले गायिका एस. जानकी की पोती अप्सरा व्यद्युला ने अपनी दादी के जाने पर दुख जताया। पीटीआई से बातचीत में वह कहती हैं, ‘यह पूरे देश के लिए दुख का दिन है। वह हमारे के लिए भगवान का तोहफा थीं। मैं शुक्रगुजार और खुशकिस्मत हूं कि वह मेरी दादी थीं।’
अंतिम दर्शन के लिए गायिका एस. जानकी का पार्थिव शरीर महाराजा ग्राउंड में रखा गया है। वहां पर कुछ नन्हे प्रशसंक दिवंगत गायिका को संगीतमय श्रद्धांजलि देते हुए देखे गए।
VIDEO | Mysuru: Apsara Vydyula, granddaughter of veteran playback singer S Janaki, condoled the loss of her grandmother.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 12, 2026
She says, "It is a sad day for the entire nation; she's a God's gift to mankind; I'm grateful and lucky to have had her as my grandmother." pic.twitter.com/51hYRk8gt1
VIDEO | Karnataka: Paying homage to veteran playback singer S Janaki, Kannada Saregamapa team plays musical tribute at the Maharaja college ground in Mysuru.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 12, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/qNCD2rNHmD
VIDEO | Mortal remains of Veteran playback singer S Janaki brought to Maharaja Ground.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 12, 2026
Janaki died at a private hospital in Mysuru on Saturday due to age-related ailments. She was 88. pic.twitter.com/A7ddsMx2tj
सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, ‘मशहूर गायिका एस. जानकी अम्मा का निधन संगीत और संस्कृति की दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है। अलग-अलग भाषाओं में गाए उनके गाने कई पीढ़ियों के बीच लोकप्रिय रहे। उन्होंने विविधता के साथ हर भावना को अपनी आवाज दी। उनकी मधुर आवाज आने वाले वर्षों में भी सुनने वालों को मंत्रमुग्ध करती रहेगी। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, अनगिनत प्रशंसकों और पूरे संगीत जगत के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।’
The passing of the distinguished playback singer S. Janaki Amma is an irreparable loss to the world of music and culture. Her songs in various languages were popular across generations. They gave voice to every emotion with unparalleled grace as well as versatility. Her melodies…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 12, 2026
कर्नाटक सीएम ने की थी राजकीय सम्मान की घोषणा
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने रविवार सुबह ही गायिका एस. जानकी को श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने कहा था, ‘राज्य सरकार मैसूर में उनके अंतिम संस्कार के दौरान उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ विदाई देगी।’
भारतीय संगीत में इस दिग्गज गायिका के बेमिसाल योगदान को याद करते हुए, मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी विरासत को आने वाली पीढ़ियों के लिए संजोकर रखने की कोशिश की जाएगी। वह कहते हैं, ‘एस. जानकी भारत की सबसे मशहूर गायिकाओं में से एक थीं, जिन्होंने कई भाषाओं में 40,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए। उन्होंने अपना पहला गाना मैसूर में रिकॉर्ड किया था और उनका आखिरी गाना भी वहीं रिकॉर्ड हुआ था। हालांकि वह हैदराबाद में रह रही थीं, लेकिन उन्हें मैसूर से हमेशा लगाव रहा और वह अपने आखिरी दिन वहीं बिताना चाहती थीं। मैंने उनके परिवार के सदस्यों से बात की है और उन्होंने मैसूर में उनका अंतिम संस्कार करके उनकी इच्छा का सम्मान करने का फैसला किया है। हम उन्हें पूरा राजकीय सम्मान देंगे। उन्हें भारत के राष्ट्रपति से चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले थे और देश भर से 33 बड़े पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हुए थे। हम भारतीय संगीत में उनके अहम योगदान का बहुत सम्मान करते हैं।’
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘आने वाले दिनों में मैं फिल्म इंडस्ट्री में अपने साथियों के साथ चर्चा करूंगा कि हम उनकी विरासत को कैसे संजोकर और सुरक्षित रख सकते हैं, ताकि उनका नाम और असाधारण योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहे।’
20 भाषाओं में गाए थे एस. जानकी ने मधुर गीत
दिग्गज गायिका एस. जानकी को दक्षिण भारत की नाइटिंगेल के नाम से जाना जाता था। उन्हें प्रशंसक प्यार से जानकी अम्मा भी कहते थे। एस. जानकी ने अपने संगीत करियर की शुरुआत 20 वर्ष की उम्र से कर दी थी। उन्होंने लगभग 48 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए थे। 6 दशक के अपने संगीत करियर में उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी के अलावा लगभग 20 भाषाओं में गाने गाए।