Robinhood: 'रॉबिनहुड' से केतिका का सॉन्ग 'अधि धा सरप्रिसु' हुआ रिलीज, फैंस को है नितिन की फिल्म का इंतजार
Robinhood Song: साउथ अभिनेता नितिन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रॉबिनहुड' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। 'रॉबिनहुड' का एक स्पेशल गाना आज रिलीज किया गया, जिसके बोल हैं 'अधि धा सरप्रिसु'। इस गाने में केतिका शर्मा ने जमकर डांस किया, जो अब प्रशंसकों के बीच जमकर वायरल हो रहा है।
विस्तार
फिल्म रॉबिनहुड से केतिका शर्मा ने फिल्म का स्पेशल सॉन्ग 'अधि धा सरप्रिसु' शेयर किया है। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''इससे ज्यादा हॉट हुकस्टेप कभी रीयल में नहीं किया।' आज शाम 5 बजे यह गाना रिलीज किया गया है। रॉबिनहुड 28 मार्च को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।''
'रॉबिनहुड' एक कॉमेडी फिल्म है। रॉबिनहुड में साउथ अभिनेता नितिन के अलावा पुष्पा 2 किसिक सॉन्ग फेस श्रीलीला मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। रॉबिनहुड से पहले श्रीलीला और नितिन फिल्म 'एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी मैन' में साथ काम कर चुके हैं। उस हिसाब से रॉबिनहुड दोनों की एक साथ दूसरी फिल्म है।
यह भी पढ़ें:
Suhana Khan Rysa Panday: किंग की बेटी सुहाना ने रीसा को दी जन्मदिन की बधाई, अनन्या की बहन का वीडियो किया शेयर
इस डांस नंबर में केतिका ने अपने सिजलिंग मूव्स और अदाओं से प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। ऑस्कर अवॉर्ड विनर विजेता चंद्र बोस ने इस गाने के बोल लिखे हैं, जिसे अनुराग कुलकर्णी और नीति मोहन ने खूबसूरती से गाया है।
यह भी पढ़ें:
Shreya Ghoshal SRK: श्रेया को देखते ही शाहरुख ने लगाया गले, देखिए IIFA की तस्वीरें, लिखा- जीवन का सबसे बड़ा पल
फिल्म निर्माताओं ने आज से ठीक चार दिन पहले केतिका का एक शानदार डांसिंग मूव पोस्टर जारी किया था। गाने का शीर्षक "आधी धा सरप्रिसु" था, जिसके बोल चंद्र बोस ने लिखे हैं और डांस मूव्स शेखर मास्टर ने तैयार किए हैं। फिल्म के म्यूजिक निर्देशक जीवी प्रकाश कुमार हैं। रॉबिनहुड को माइथ्री मूवी मेकर्स ने बनाया है। यह फिल्म 28 मार्च को रिलीज होगी।