फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood King Shah Rukh Khan and Shreya Ghoshal shares beautiful moment at IIFA video photos viral

Shreya Ghoshal SRK: श्रेया को देखते ही शाहरुख ने लगाया गले, देखिए IIFA की तस्वीरें, लिखा- जीवन का सबसे बड़ा पल

Mon, 10 Mar 2025 07:34 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 10 Mar 2025 07:34 PM IST
सार

Shreya Ghoshal Shah Rukh Khan: जयपुर में हुए आईफा अवार्ड की कई वीडियोज और तस्वीरों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इसी बीच खुद श्रेया घोषाल ने अपने सोशल मीडिया पर IIFA के दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वह किंग खान के साथ नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
Bollywood King Shah Rukh Khan and Shreya Ghoshal shares beautiful moment at IIFA video photos viral
श्रेया को देखते ही आईफा में शाहरुख ने लगाया गले - फोटो : इंस्टाग्राम@shreyaghoshal

विस्तार

8 मार्च से शुरु हुए IIFA Awards 2025 का समापन 9 मार्च की रात को ग्रैंड इवेंट के साथ हुआ। इस दौरान बड़े सितारे यहां पर पहुंचे। इस दौरान कई सितारों को पुरस्कारों से नवाजा गया। लेकिन इवेंट में सबसे ज्यादा चर्चा किंग खान की रही। इसी मौके का एक वीडियो और कुछ तस्वीरें श्रेया घोषाल ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वह शाहरुख खान के साथ नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

 

श्रेया घोषाल का इंस्टाग्राम पोस्ट
श्रेया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर IIFA की कुछ खास तस्वीरों के साथ वीडियो भी शेयर किया है। खास बात यह है कि इन तस्वीरों और वीडियो में श्रेया के साथ बॉलीवुड किंग शाहरुख खान नजर आए। इन तस्वीरों को खुद श्रेया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'यह जीवन का सबसे बड़ा पल था। हमेशा उनकी विनम्रता और प्यार से भरा हुआ- मेगा स्टार शाहरुख खान को सभी एक वजह से प्यार करते हैं। आईफा ग्रीन कार्पेट पर उन्होंने मुझे गर्मजोशी से गले लगाया और आशीर्वाद देते हुए पूछा ‘बेटा तुम कैसे हो’ यह मेरी सबसे खास यादों में से एक रहेगा। मेरा करियर उनके साथ 23 साल पहले फिल्म देवदास से शुरू हुआ था। IIFA के 25वें साल में राजस्थान में अपना 10वां आईफा पुरस्कार मिलने करने के बाद जीवन एक पूरे चक्र में आ गया है।'

यह भी पढ़ें:
Akaal: करण ने जारी किया 'अकाल' का शानदार टीजर, जानिए हिंदी-पंजाबी में कब रिलीज होगी गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by shreyaghoshal (@shreyaghoshal)


विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख की फिल्म देवदास से शुरू हुआ था श्रेया का करियर
श्रेया घोषाल ने अपने करियर की शुरुआत 23 साल पहले संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘देवदास’ से की थी। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म संजय की सफल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म की कहानी से लेकर इसके गाने दर्शकों को बेहद पसंद आए थे।

यह भी पढ़ें
Shah Rukh Khan: IIFA के दौरान शाहरुख खान को मिला था आलीशान सुइट, पत्नी गौरी-बेटे अबराम की तस्वीरों ने जीता दिल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed