{"_id":"66d2cfd96bd51c10e0017560","slug":"restrictions-of-tamil-nadu-theatres-ahead-of-vijay-the-greatest-of-all-time-movie-release-as-per-media-reports-2024-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"The G.O.A.T: 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' की रिलीज का जश्न पड़ सकता है फीका, सिनेमाघरों में इस चीज की रहेगी पाबंदी","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
The G.O.A.T: 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' की रिलीज का जश्न पड़ सकता है फीका, सिनेमाघरों में इस चीज की रहेगी पाबंदी
Sat, 31 Aug 2024 01:40 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 31 Aug 2024 01:40 PM IST
सार
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम से विजय एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल माचने के को तैयार हैं। वेंकट प्रभु के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में पहुंचने वाली है।
विज्ञापन
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम'
- फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay
विस्तार
विजय अभिनीत फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। 5 सितंबर से लोग हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में फिल्म का लुत्फ उठा सकेंगे। द गोओएटी इस दिन रिलीज होने वाली एकमात्र बड़ी फिल्म होगी। उम्मीद जताई जा रहा है कि तमिलनाडु में यह फिल्म बंपर ओपनिंग लेगी।
Filmmaker Ranjith: कलाकार ने लगाए निर्माता रंजीत पर यौन उत्पीड़न के आरोप, केरल पुलिस ने दर्ज किया मामला
फैसले से फैंस हैरान
इस बीच तमिलनाडु सरकार ने कथित तौर पर राज्य के प्रमुख शहरों के सिनेमाघरों पर प्रतिबंध लगाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तमिलनाडु सरकार ने सिनेमाघरों में बड़े कटआउट या बैनर लगाने पर रोक लगा दी है। विजय की रिलीज होने जा रही फिल्म से कुछ दिन पहले सरकार के नए फैसले ने प्रशंसकों को हैरान कर दिया है।
विज्ञापन
Shraddha kapoor: 'स्त्री कब सोती है'? यूजर ने श्रद्धा कपूर से किया सवाल तो अभिनेत्री ने दिया यह मजेदार जवाब
बड़े पैमाने पर रिलीज की है तैयारी
विजय के प्रशंसकों को बैनर और कटआउट के माध्यम से अपने पसंदीदा अभिनेता के लिए अपने प्यार का इजहार करने से यह प्रतिबंध रोक सकता है। विजय की यह फिल्म तमिलनाडु में 1100 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज होने की संभावना है। माना जा रहा है कि यह फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
Malayalam Industry: 'वैनिटी में लगे कैमरे कपड़े बदलते हुए रिकॉर्ड करते हैं', अभिनेत्री ने किया बड़ा दावा
ये अभिनेत्रियां आएंगी नजर
इस फिल्म को बड़े बजट से तैयार किया है। इसका निर्देशन वेंकट प्रभु ने किया है। फिल्म में अभिनेत्री मीनाक्षी चौधरी और मालविका शर्मा भी नजर आने वाली हैं। द जीओएटी में विजय डबल रोल में दिखने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे देखने के बाद फैंस का उत्साह काफी ज्याद बढ़ गया था।
Nani: कल्कि के सीक्वल में काम करने की अफवाह पर नानी ने दिया जवाब, कहा- भगवान कृष्ण का रोल तो नहीं, लेकिन...