फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Pre Wedding Festivities venue guest list haldi mehendi sangeet ceremony

कब शुरू होंगे रश्मिका मंदाना-विजय के प्री-वेडिंग फंक्शन? वेन्यू से लेकर मेहमानों की लिस्ट तक, जानिए डिटेल्स

Sun, 22 Feb 2026 02:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 22 Feb 2026 02:48 PM IST
सार

Rashmika Mandanna-Vijay Wedding: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच इनके प्री-वेडिंग फंक्शन से जुड़ी डिटेल सामने आई हैं।

विज्ञापन
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Pre Wedding Festivities venue guest list haldi mehendi sangeet ceremony
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी को लेकर लगातार खबरों में हैं। लंबे वक्त से दोनों अपने कथित अफेयर को लेकर चर्चा में रहे। अब मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनों इस महीने यानी फरवरी में शादी करने वाले हैं। पिछले दिनों इनकी शादी का कार्ड, वेडिंग वेन्यू को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। जानिए इनके प्री-वेडिंग फंक्शन कब से शुरू होने वाले हैं?

विज्ञापन

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Pre Wedding Festivities venue guest list haldi mehendi sangeet ceremony
रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

उदयपुर में होगी रश्मिका-विजय की शादी
रश्मिका और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में शादी करने वाले हैं। कपल ने शादी के लिए एक शाही विरासत महल को चुना था, जहां सिर्फ परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनके प्री-वेडिंग फंक्शन 24 फरवरी से शुरू होंगे। 24 फरवरी को संगीत और मेंहदी की रस्में होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Pre Wedding Festivities venue guest list haldi mehendi sangeet ceremony
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

हल्दी और शादी की रस्में
रश्मिका मंदाना और विजय की मेहंदी की रस्म 25 फरवरी को होगी। इसके बाद 26 फरवरी को कपल शादी के बंधन में बंधेगा। शादी किस तरह होगी, इसे लेकर अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उदयपुर में आयोजित शादी में तेलुगु और हिंदी इंडस्ट्री से किसी सेलेब को आमंत्रित नहीं किया गया है। हालांकि, शादी के बाद दो रिसेप्शन पार्टी होने की जानकारी है। एक पार्टी हैदराबाद में होगी और दूसरा रिसेप्शन मुंबई में आयोजित हो सकता है।

विज्ञापन

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Pre Wedding Festivities venue guest list haldi mehendi sangeet ceremony
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम@thedeverakonda, @rashmika_mandanna

कब हुई थी दोनों की सगाई?
रश्मिका और विजय की शादी की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले विजय देवरकोंडा के घर के कई वीडियो वायरल हुए, जिसमें पूरा घर लाइट्स से सजा था। शादी वाले घर की तरह इसे सजाया गया है। यह वीडियो देखकर फैंस भी विजय और रश्मिका के लिए खुश नजर आए। बता दें कि विजय और रश्मिका की सगाई कथित तौर पर 3 अक्तूबर 2025 को हुई। शादी को लेकर चल रहीं खबरों के बावजूद अभी तक रश्मिका और विजय ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed