फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Singer Amaal Mallik Share Social Media Post About Depression Break All Ties With Family

Amaal Mallik: डिप्रेशन का शिकार हुए सिंगर अमाल, पोस्ट साझा कर परिवार से बना ली दूरी, दिल का दर्द किया बयां

Thu, 20 Mar 2025 07:03 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 20 Mar 2025 07:03 PM IST
सार

सिंगर अमाल मलिक ने सोशल मीडिया पोस्ट करके जानकारी दी है कि वह क्लिनिकल डिप्रेशन से ग्रस्त हैं। पोस्ट के जरिए वह बताते हैं कि इस स्थिति के लिए उनका परिवार भी बहुत हद तक जिम्मेदार है। जानिए, अमाल मलिक ने जो पोस्ट की है, उसमें डिप्रेशन को लेकर, अपने परिवार वालों को लेकर क्या-क्या कहा। 

विज्ञापन
Singer Amaal Mallik Share Social Media Post About Depression Break All Ties With Family
सिंगर अमाल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम@amaal_mallik

विस्तार

सिंगर अमाल मलिक ने बॉलीवुड की हिट फिल्मों के लिए कई धुनें बनाई हैं, गाने गाए हैं। अपने परिवार के लिए भी रात-दिन संघर्ष किया है। लेकिन अब वह बता रहे हैं कि क्लिनिकल डिप्रेशन से ग्रस्त हो चुके हैं। इसके लिए वह कई परिस्थितियों को जिम्मेदार बताते हैं, जिसमें परिवार के करीब लोग भी शामिल हैं। जानिए, अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अमाल मलिक ने क्या-क्या कहा। 

विज्ञापन


अपने दर्द को किया बयां
सिंगर अमाल मलिक बॉलीवुड में बतौर सिंगर, म्यूजिक डायरेक्टर सक्रिय रहे हैं। वह सिंगर अरमान मलिक के भाई भी हैं। अमाल मलिक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें लिखा है- ‘कई सालों से लगातार मेहनत करने के बावजूद, अपनों को एक अच्छा जीवन देने के बावजूद मुझे कमतर महसूस करवाया गया। अब मैं इस दर्द को चुपचाप सहन नहीं कर सकता हूं। मैंने अपने करियर में 126 गानों की धुनें बनाई हैं, इसके लिए अपना खून-पसीना दिया है।’   
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amaal Mallik (@amaal_mallik)


 

ये खबर भी पढ़ें: Arman Malik: लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ संग शादी के बंधन में बंधे अरमान मलिक, बोले- तू ही मेरा घर

परिवार से बना ली दूरी 
अमाल मलिक पोस्ट में आगे लिखते हैं, ‘मैं अब ऐसी जगह पहुंच गया हूं, जहां मेरे मन की शांति छिन चुकी है। इस वजह से मैं डिप्रेस हो गया हूं। इसके लिए मैं खुद को और बहुत हद तक अपने करीबी लोगों को दोष देना चाहूंगा। मैं भारी मन से घोषणा करता हूं कि अपने करीबी लोगों से रिश्ता खत्म कर रहा हूं।’  

ये खबर भी पढ़ें: Armaan- Aashna Wedding Party: अरमान-आशना ने दी शादी की पार्टी, तस्वीरों में देखें नए जोड़े का खूबसूरत अंदाज

अमाल के अपनों से रहेंगे प्रोफेशनल रिश्ते 
अमाल आखिर में अपनी पोस्ट में कहते हैं, ‘परिवार से अब मेरा प्रोफेशनल रिश्ता रहेगा। यह सब मैं गुस्से में नहीं कर रहा हूं। मैं नहीं चाहता हूं कि बीत चुकी बातें मेरे भविष्य को खराब करें। यह फैसला समय की मांग है, मैं खुद को और अपनी जिंदगी को ठीक करना चाहता हूं, बेहतर करना चाहता हूं।’ सोशल मीडिया पर यह पोस्ट करने के कुछ घंटों के बाद ही अमाल ने इसे डिलीट भी कर दिया था। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed