{"_id":"672e035bee63f6e63e0feaee","slug":"rana-daggubati-joins-prasanth-varma-and-rishab-shetty-for-jai-hanuman-news-in-hindi-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jai Hanuman: ऋषभ शेट्टी के बाद जय हनमान में हुई राणा दग्गुबाती की एंट्री, फिल्म को लेकर फैंस उत्साहित","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Jai Hanuman: ऋषभ शेट्टी के बाद जय हनमान में हुई राणा दग्गुबाती की एंट्री, फिल्म को लेकर फैंस उत्साहित
Fri, 08 Nov 2024 05:56 PM IST
श्वेता महतो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 08 Nov 2024 05:56 PM IST
सार
हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रशांत वर्मा ने खुलासा किया था कि कंतारा में शानदार अभिनय करने वाले ऋषभ शेट्टी भगवान हनुमान के रुप में अपनी भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
जय हनुमान के लिए ऋषभ शेट्टी-प्रशांत वर्मा के साथ जुड़े राणा दग्गुबाती
- फोटो : Instagram/ prasanthvarmaofficial
विस्तार
इस साल की शुरुआत में संक्रांति के दौरान सुपरहिट फिल्म देने वाले निर्देशक प्रशांत वर्मा ने हनुमान के सिक्वल जय हनुमान की घोषणा की। इस फिल्म में कन्नड़ स्टार ऋषभ शेट्टी और राणा दग्गुबाती भी काम कर रहे हैं। फिल्म निर्देशक ने दोनों अभिनेताओं के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए आने वाली फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता व्यक्त की। उन्होंने पोस्ट में भी लिखा- जय जय हनुमान। इस फिल्म में राणा दग्गुबाती की भूमिका के बारे में जानने के लिए फैंस उत्साहित हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रशांत वर्मा ने खुलासा किया था कि कंतारा में शानदार अभिनय करने वाले ऋषभ शेट्टी भगवान हनुमान के रुप में अपनी भूमिका निभाएंगे। जय हनुमान के लिए ऋषभ का पहला लुक पहले ही रिलीज हो गया है, जिसमें भगवान हनुमान ने भगवान राम की मूर्ति पकड़ रखी है। फैंस अब राणा दग्गुबाती के किरदार के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। हनुमान स्टार तेजा सज्जा ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया, "अभी वहीं रुको, मैं रास्ते में ही हूं।" बता दें कि जय हनुमान के लिए बाकी क्रू और कलाकारों के बारे में अभी तक जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
View this post on Instagram