फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ram Charan wishes director Buchi Babu on his birthday shares cute picture

Buchi Babu Sana: राम चरण ने दी निर्देशक बुची बाबू को जन्मदिन की बधाई, शेयर की प्यारी सी तस्वीर

Sat, 15 Feb 2025 10:22 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sat, 15 Feb 2025 10:22 PM IST
सार

साउथ अभिनेता राम चरण ने RC16 निर्देशक बुची बाबू को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके लिए एक स्पेशल मैसेज भी लिखा है।

विज्ञापन
Ram Charan wishes director Buchi Babu on his birthday shares cute picture
राम चरण- -बुची बाबू सना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ अभिनेता राम चरण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर RC16 निर्देशक, बुची बाबू सना के जन्मदिन पर तस्वीर शेयर की हैं। निर्देशक आज 15 फरवरी को 43वां जन्मदिन मना रहे हैं।
विज्ञापन

Ram Charan wishes director Buchi Babu on his birthday shares cute picture
राम चरण- -बुची बाबू सना - फोटो : इंस्टाग्राम
राम चरण ने शेयर की ऐसी पोस्ट
इस पोस्ट पर राम चरण ने लिखा- हैप्पी बर्थडे डियर बुची बाबू सना। आपका साल सफल रहे। राम चरण ने पिछले साल भी निर्देशक को जन्मदिन की बधाई दी थी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Buchi babu sana (@buchibabu_sana)


 

विज्ञापन
विज्ञापन

'आरसी 16'  का निर्माण, टीम
राम चरण और निर्देशक बुची बाबू सना ने 'उप्पेना' के बाद फिर हाथ मिलाया है। बात करें RC16 की तो यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। फिल्म में जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं, जो जूनियर एनटीआर स्टारर देवरा: पार्ट 1 के बाद तेलुगु सिनेमा में उनकी दूसरी फिल्म है। मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म दृढ़ संकल्प की एक भावनात्मक कहानी पेश करेगी। संगीत की रचना के लिए एआर रहमान को चुना गया है। आरसी 16 में कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। यह फिल्म इसी साल मार्च में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, बुची बाबू सना के निर्देशन में काम करने के बाद, राम चरण एक बार फिर निर्देशक सुकुमार के साथ मिलकर एक फिल्म बनाएंगे, जिसका नाम RC17 रखा गया है।

Sivakarthikeyan: फैंस को बड़ी सौगात देने की तैयारी में शिवकार्तिकेयन, 'एसके 23' का इस दिन रिलीज होगा टीजर

 

विज्ञापन

माइथोलॉजिकल फिल्म बनाने की चर्चा
रिपोर्ट्स के अनुसार, राम चरण अब बॉलीवुड निर्देशक निखिल नागेश भट के साथ बातचीत कर रहे हैं, जिन्होंने समीक्षकों द्वारा प्रशंसित हिंदी फिल्म किल का निर्देशन किया था। कहा जाता है कि निखिल नागेश टॉलीवुड अभिनेता के साथ एक बिग बजट की माइथोलॉजिकल फिल्म बनाने के बारे में विचार कर रहे हैं।

Vijay Deverakonda: चोट से उबरने के बाद विशाखापत्तनम पहुंचे विजय देवरकोंडा: पूरा करेंगे ये जरूरी काम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed