{"_id":"67b08120787cf536a5005eaf","slug":"vijay-deverakonda-reaching-to-vishakapattanam-to-comple-kingdom-shooting-2025-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vijay Deverakonda: चोट से उबरने के बाद विशाखापत्तनम पहुंचे विजय देवरकोंडा: पूरा करेंगे ये जरूरी काम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vijay Deverakonda: चोट से उबरने के बाद विशाखापत्तनम पहुंचे विजय देवरकोंडा: पूरा करेंगे ये जरूरी काम
Sat, 15 Feb 2025 05:27 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 15 Feb 2025 05:27 PM IST
सार
Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा अपनी फिल्म 'किंगडम' को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्म का 20 फीसद हिस्सा शूट के लिए बचा है। वह कंधे पर लगी अपनी चोट से उबर चुके हैं और काम पर लौटे हैं।
विज्ञापन
विजय देवरकोंडा
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
अभिनेता विजय देवरकोंडा अपनी आने वाली फिल्म 'किंगडम' की शूटिंग पूरी करने के लिए विशाखापत्तनम में आ चुके हैं। विजय इन दिनों कई प्रोजेक्ट से जुड़े हैं। हाल ही में उनके कंधे पर चोट लग गई थी। लेकिन अब वह अपना काम पूरा करने लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
शूटिंग के दौरान कंधे में लगी थी चोट
किंगडम फिल्म का ऐलान साल 2023 में हुआ था, तभी से इस फिल्म के बारे में खूब चर्चा है। इस फिल्म के डायरेक्टर गौतम तिन्नानुरी हैं। 'किंगडम' में जबरदस्त एक्शन, दमदार कहानी और विजय का शानदार अभिनय देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि विजय 'किंगडम' के सेट पर ही घायल हुए थे। अभिनेता की टीम के मुताबिक कंधे में लगी चोट के बावजूद विजय ने शूटिंग जारी रखी क्योंकि उनके पास ब्रेक लेने का वक्त नहीं था।
जल्द पूरी होगी बाकी बची फिल्म
फिल्म के प्रोडक्शन के करीबी सूत्र ने साझा किया है कि 'फिल्म में एक्शन के साथ इमोशन भी है। इसका 80 फीसद हिस्सा शूट हो चुका है। जल्द ही 20 फीसद हिस्सा पूरा कर लिया जाएगा। टीम ने फैसला किया है कि वह अगले कुछ हफ्तों में फिल्म का बाकी बचा हिस्सा तेजी से शूट करेगी'।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: The Storytellers: द स्टोरीटेलर की कामयाबी से खुश हुए डायरेक्टर महादेवन; परेश रावल को लेकर कर दिया बड़ा एलान
इस तारीख को सिनेमाघरों में आएगी 'किंगडम'
आपको बता दें कि 'किंगडम' 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म सितारा एंटरटेनमेंट, श्रीकारा स्टूडियो और फॉर्च्यून फॉर सिनेमा के बैनर तले रिलीज हो रही रही है। इसके प्रोड्यूसर नागा वामसी और साई सौजन्या हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Chhaava Movie Review: औरंगजेब से मिली यातनाओं का सिहरा देने वाला चित्रण, दिल के करीबियों ने भोंका पीठ में खंजर
विजय के बारे में खास
विजय देवरकोंडा की पिछली फिल्मों की बात करें तो उनकी फिल्म 'डियर कॉमरेड' हिट रही थी। उन्होंने 'लाइगर' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में वह बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्नया पांडे के साथ नजर आए। इस फिल्म में उन्होंने पूर्व अमेरिकी बॉक्सर 'माइक टायसन' के साथ फाइट की। विजय तेलुगू सिनेमा में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं में गिने जाते हैं। विजय ने साल 2011 में 'नूविला' फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी।