फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ram Charan Was Injured During Peddi Shooting Team Confirms And Shares Health Update Actor Takes No Break

‘पेद्दी’ के सेट पर घायल हुए राम चरण की अब कैसी है तबीयत? एक्टर के ब्रेक और शूटिंग को लेकर सामने आई अपडेट

Wed, 25 Mar 2026 01:20 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 25 Mar 2026 01:20 PM IST
सार

Ram Charan Health Update: ‘पेद्दी’ के सेट पर राम चरण के चोटिल होने की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस काफी चिंतित हो गए थे। अब राम चरण की हेल्थ और फिल्म की शूटिंग से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। जानिए कैसे लगी राम चरण को चोट और क्या है नई अपडेट...

विज्ञापन
Ram Charan Was Injured During Peddi Shooting Team Confirms And Shares Health Update Actor Takes No Break
पेद्दी में राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ स्टार राम चरण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पेद्दी’ को लेकर चर्चाओं में हैं। हाल ही में ऐसी खबरें आईं कि राम चरण फिल्म के सेट पर चोटिल हो गए हैं, जिसके चलते फिल्म की शुूटिंग रुक गई है। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस परेशान हो गए थे। अब उनकी हेल्थ को लेकर राम चरण की टीम ने जानकारी साझा की है। साथ ही फिल्म की शूटिंग और राम चरण के ब्रेक को लेकर भी अपडेट दी गई है।

विज्ञापन

आंख के ऊपर लगी छोट
राम चरण की टीम के एक सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स को एक्टर की इंजरी को लेकर अपडेट देते हुए बताया कि राम चरण बीते मंगलवार एक एक्शन एपिसोड की शूटिंग कर रहे थे और उन्हें चोट लग गई। उन्हें चार टांके लगवाने पड़े। उनकी आंख के ऊपर चोट लगी है, आंख में नहीं जैसा कि कुछ लोग मान रहे हैं। उनकी आंख ठीक है। वह काम पर भी लौट आए हैं, क्योंकि यह मामूली चोट है और चिंता की कोई बात नहीं है। सूत्र ने स्पष्ट किया कि राम चरण ने इस इंजरी के बाद भी शूटिंग से कोई ब्रेक नहीं लिया है।

विज्ञापन

हैदराबाद में चल रही है शूटिंग
‘पेद्दी’ की टीम फिलहाल हैदराबाद में शूटिंग कर रही है। इसके बाद एक स्पेशल गाने की शूटिंग होनी है। फैंस 27 मार्च को राम चरण के जन्मदिन पर फिल्म के टीजर आने का भी इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में निर्माताओं ने डबिंग स्टूडियो से एक वीडियो शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में राम चरण अपने डायलॉग रिकॉर्ड करने में पूरी तरह से मग्न नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ram Charan Was Injured During Peddi Shooting Team Confirms And Shares Health Update Actor Takes No Break
फिल्म 'पेद्दी' - फोटो : सोशल मीडिया
30 अप्रैल को रिलीज होनी है ‘पेद्दी’
बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित ‘पेद्दी’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इसमें राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग नवंबर 2024 में फिर से शुरू हुई और मार्च 2025 में इसके शीर्षक की घोषणा की गई। फिल्म में एआर रहमान ने संगीत दिया है। ‘पेद्दी’ 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed