Rajinikanth: फैन ने रजनीकांत मंदिर में 5 हजार से अधिक तस्वीरें लगाईं, दूध से किया अभिनेता की प्रतिमा का अभिषेक
जल्द ही साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कूली’ रिलीज होने वाली है। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिनेता के एक फैन ने रजनीकांत को समर्पित मंदिर में उनकी 5 हजार से अधिक तस्वीरें लगाईं। साथ ही अभिनेता की प्रतिमा की पूजा भी की।
विस्तार
खुद को रजनीकांत का सबसे बड़ा फैन कहने वाले कार्तिक ने अरुलमिगु श्री रजनी मंदिर (रजनीकांत के नाम पर बनाया गया मंदिर) को अभिनेता की तस्वीरों से सजा दिया है। कार्तिक ने लगभग 5 हजार से अधिक तस्वीरें मंदिर की दीवारों पर लगाए हैं। साथ ही रजनीकांत की प्रतिमा का दूध से अभिषेक भी किया है।
रजनीकांत के करियर को पूरे हुए 50 साल, फैन ने मनाया जश्न
तमिलनाडु के मदुरई से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रजनीकांत का फैन उनके नाम पर बनाए गए मंदिर में नजर आ रहा है। फैन ने मंदिर में रखी रजनीकांत की प्रतिमा का दूध से अभिषेक किया, इसके बाद पूजा-अर्चना की। वीडियो में मंदिर के चारों तरफ लगभग 5 हजार से अधिक रजनीकांत की तस्वीरें नजर आ रही हैं। हाल ही में रजनीकांत के करियर को 50 साल पूरे हुए हैं, इसी मौके का जश्न फैन ने मनाया है।
#WATCH | Madurai, Tamil Nadu: A die-hard fan of Rajinikanth, Karthik celebrated 50 years of the superstar by adorning the Arulmigu Sri Rajini Temple, a temple dedicated to Rajinikanth, with over 5,500 photos of the superstar and performing abhishekam. (07.08) pic.twitter.com/bYDN2wZUYS
— ANI (@ANI) August 8, 2025
'कूली' में दिखेगा रजनीकांत का एक्शन अंदाज
जल्द ही रजनीकांत की फिल्म 'कूली' रिलीज होगी, इसमें वह एक्शन करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में आमिर खान एक नेगेटिव रोल में दिखेंगे। साथ ही नागार्जुन, सत्यराज और श्रुति हासन जैसे चर्चित साउथ एक्टर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म को लेकर रजनीकांत के फैंस के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। रजनीकांत की पिछली रिलीज एक्शन फिल्म 'जेलर' को दर्शकों ने पसंद किया था, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस भी अच्छा कलेक्शन किया। यही उम्मीद 'कूली' के मेकर्स को भी है।