फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rajinikanth celebrates jailer success by cutting cake movie crosses 300 crore mark at indian box office

Rajinikanth: रजनीकांत ने कोर टीम के साथ मनाया 'जेलर' की सफलता का जश्न, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

Sun, 27 Aug 2023 01:29 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 27 Aug 2023 01:29 PM IST
सार

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' ने भारत में 300 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है और दुनियाभर में यह 600 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। इससे खुश होकर रजनीकांत ने जश्न मनाया और फिल्म की सक्सेस सेलिब्रेट की।

विज्ञापन
Rajinikanth celebrates jailer success by cutting cake movie crosses 300 crore mark at indian box office
जेलर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' ने भारत में 300 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है और दुनियाभर में यह 600 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। फैंस के साथ-साथ रजनीकांत भी अपनी इस फिल्म की सफलता से खुश हैं। हाल ही उन्होंने अपनी इस फिल्म का जश्न मनाया।

विज्ञापन

जेलर साल 2023 की तमिल सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई है। इसने 'पोन्नियिन सेलवन 2' को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं, रजनीकांत की 'जेलर' की सफलता का जश्न मनाने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन्हें फिल्म ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने ट्विटर पर शेयर किया था। तस्वीरें देखते ही फैंस ने ताबड़तोड़ कमेंट करने शुरू कर दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajinikanth celebrates jailer success by cutting cake movie crosses 300 crore mark at indian box office
जेलर - फोटो : सोशल मीडिया

रजनीकांत ने फिल्म की अपार सफलता के लिए सभी का धन्यवाद किया और तहे दिल से आभार व्यक्त किया। बता दें कि फिल्म ‘जेलर’ की रिलीज से एक दिन पहले रजनीकांत केदारनाथ में आशीर्वाद लेने के लिए हिमालय के लिए रवाना हुए थे। इसके बाद एक्टर रजरप्पा मंदिर के दर्शन के लिए रांची पहुंचे। अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान रजनीकांत ने झारखंड के राज्यपाल राधाकृष्णन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य लोगों से भी मुलाकात की।

विज्ञापन

'जेलर' के कलेक्शन की बात करें, तो जहां इसने देशभर में 17 दिनों में 302.20 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, तो वहीं वर्ल्डवाइड यह 600 करोड़ का आंकड़ा पार करने की कगार पर है। इस फिल्म में मोहनलाल और जैकी श्रॉफ का कैमियो है। रजनीकांत के अलावा 'जेलर' में राम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया, विनायकन और योगी बाबू नजर आए।

यह भी पढ़ें: 'फिल्म को गंभीरता से न लें', गदर 2 को लेकर हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करने वालों पर बरसे सनी देओल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed