फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Pushpa 2 man vandalized theatre with his friend for not screening allu arjun rashmika mandanna film

Pushpa 2: सिनेमाघर में नहीं लगी 'पुष्पा 2' तो भड़क उठा शख्स, दोस्तों के साथ की तोड़फोड़; मालिक को दे डाली धमकी

Fri, 06 Dec 2024 11:49 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 06 Dec 2024 11:49 AM IST
सार

'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग न करने वाले थिएटर में एक शख्स ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर तोड़फोड़ की। साथ ही थिएटर के मालिक को जान से मारने की धमकी दे डाली।
 

विज्ञापन
Pushpa 2 man vandalized theatre with his friend for not screening allu arjun rashmika mandanna film
पुष्पा 2: द रूल - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

तेलंगाना में मंचेरियल जिले के चेन्नूर शहर में स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति और उसके साथियों के खिलाफ थिएटर में तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज किया है। दरअसल, शख्स और उसके साथी अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द रूल' देखने के लिए एक थिएटर में पहुंचे लेकिन वहां फिल्म नहीं लगी हुई थी। इसी पर सभी ने अपना आपा खो दिया और थिएटर में तोड़फोड़ के साथ ही उसके मालिक को भी धमकी दे डाली। 

विज्ञापन

थिएटर में तोड़फोड़ और मालिक को दी धमकी

समूह ने कथित तौर पर थिएटर की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए और मुख्य आरोपी बज्जुरी विनय ने मालिक राजमल्ला गौड़ को धमकी दी कि अगर अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म का प्रदर्शन नहीं किया गया तो वह उन्हें जान से मार देगा। इसके बाद, गौड़ ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


Pushpa 2 Box Office Collection Day 1: 'पुष्पा 2' ने तोड़ा ऑस्कर विनिंग फिल्म आरआरआर का रिकॉर्ड, ली बंपर ओपनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म को मिला दर्शकों का प्यार 

मैत्री मूवी मेकर्स की 'पुष्पा 2: द रूल' 2021 की बहुप्रतीक्षित हिट 'पुष्पा: द राइज' की अगली कड़ी है। 'पुष्पा: द राइज' ने उस वक्त बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी जब कोविड-19 महामारी के दौरान कई सिनेमाघर बंद थे। 'पुष्पा: द राइज' में अपने चार्टबस्टर साउंडट्रैक के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले देवी श्री प्रसाद ने सीक्वल के लिए भी संगीत तैयार किया है।


Pushpa 2: 'उसने मेरी जान बचाई और खुद..,' पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग में जान गंवाने वाली महिला के पति का छलका दर्द

'पुष्पा 2' से जुड़ी एक और दुखद घटना 

इसके अलावा, पैन-इंडिया फिल्म से एक और दुखद खबर जुड़ी है। बुधवार रात हैदराबाद के संध्या थिएटर में 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान भगदड़ में 32 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। भगदड़ की स्थिति अल्लू अर्जुन के अचानक उस स्थान पर जाने के कारण उत्पन्न हुई। वहीं, निर्माताओं ने एक बयान जारी कर महिला के परिवार को सहायता का वादा किया है। इसके अलावा अल्लू अर्जुन पर गैर इरादतन हत्या का भी मामला दर्ज किया गया है। 

Pushpa 2: 'पुष्पा 2' देखने की जल्दबाजी में गंवाई जान, ट्रैक पार करते समय ट्रेन से टकराया 19 वर्षीय युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed