फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   parveen went to watch Pushpa 2 While crossing the railway track became victim of accident died on the spot

Pushpa 2: 'पुष्पा 2' देखने की जल्दबाजी में गंवाई जान, ट्रैक पार करते समय ट्रेन से टकराया 19 वर्षीय युवा

Fri, 06 Dec 2024 08:32 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Fri, 06 Dec 2024 08:32 AM IST
सार

'पुष्पा 2' देखने जा रहे 19 वर्षीय प्रवीन की रेलवे ट्रैक पार करते समय मौत हो गई। लड़का बशेट्टीहल्ली में जल्दबाजी में क्रॉसिंग पार कर रहा था। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन
parveen went to watch Pushpa 2 While crossing the railway track became victim of accident died on the spot
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie

विस्तार

'पुष्पा 2' देखने जा रहे 19 वर्षीय प्रवीन की रेलवे ट्रैक पार करते समय मौत हो गई। लड़का बशेट्टीहल्ली में जल्दबाजी में क्रॉसिंग पार कर रहा था। उसे 'पुष्पा 2' का शो देखना था, जिसके लिए हड़बड़ी में रेलवे ट्रैक पार किया। उसने ट्रेन आते नहीं देखी और रेलवे ट्रेक पर वह हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन

 

बशेट्टीहल्ली में हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम प्रवीन तामाचलम है। वह मूल रूप से श्रीकाकुलम, आंध्र प्रदेश से था। फिलहाल नौकरी के लिए बशेट्टीहल्ली में रह रहा था। लड़के ने आईटीआई से डिप्लोमा किया। इसके बाद वह इंडस्ट्रियल एरिया में एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रहा था। 'पुष्पा 2' देखने के लिए प्रवीन बहुत उत्साहित था। उसने दोस्तों के साथ फिल्म देखने का प्लान बनाया। वह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ फिल्म देखने जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा
हादसा होने के बाद प्रवीन के दोनों दोस्त मौके से फरार हो गए। पुलिस मृतक लड़के के दोस्तों की तलाश कर रही है। ये घटना सुबह 9 बजे की है, जब प्रवीन और उसके दोनों दोस्त फिल्म देखने जा रहे थे। वह बशेट्टीहल्ली के वैभव थिएटर में सुबह 10 बजे का शो देखने जा रहे थे। इस दौरान हुई इस घटना में प्रवीन की मौत हो गई। प्रवीन ने ट्रैक पर आती ट्रेन नहीं देखी और वे ट्रैक को पार करने लगा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस इस घटना की जांच के साथ ही दोस्तों की भी तलाश कर रही है।
 

Shekhar Kapur: विदेश में भी खूब चला शेखर कपूर के नाम का सिक्का, अंग्रेजी फिल्मों का निर्देशन कर लूटी वाहवाही

विज्ञापन

अल्लू अर्जुन पर हुआ केस
गुरुवार अभिनेता अल्लू अर्जुन और अन्य के खिलाफ अभिनेता की नवीनतम फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के प्रीमियर शो के दौरान यहां एक फिल्म थिएटर में भीड़ के धक्का-मुक्की के कारण दम घुटने से एक महिला की मौत के संबंध में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की पहचान 35 वर्षीय रेवती के रूप में हुई। उसके साथ उसका 13 वर्षीय बेटा श्रीतेज भी था, जिसे भी दम घुटने से चोट लगी और उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, जहां उसे 48 घंटे की निगरानी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर अभिनेता, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 118(1) के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed