फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Pushpa 2 Actor Allu Arjun Is All set for His next film Trivikram Producer Naga Vamsi gives update on this

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन की पिक्चर के लिए बनेगा नया स्टूडियो, निर्देशक त्रिविक्रम संग फिल्म पर दिलचस्प खुलासा

Sat, 28 Dec 2024 09:49 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 28 Dec 2024 09:49 PM IST
विज्ञापन
Pushpa 2 Actor Allu Arjun Is All set for His next film Trivikram Producer Naga Vamsi gives update on this
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। हालांकि, इसके बावजूद भी अल्लू अर्जुन से जुड़े विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। फैंस अपने पसंदीदा कलाकार की फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। इन सब के बीच अब हाल ही में, अभिनेता के अगले प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा अपडेट आया है। आइए जानते हैं...

विज्ञापन



नागा वामसी का खुलासा
इन दिनों प्रोड्यूसर नागा वामसी अपनी नई फिल्म 'डाकू' का जमकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इस फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसी क्रम में निर्माता ने अपने एक इंटरव्यू में अल्लू अर्जुन और त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ अगले प्रोजेक्ट के बारे में भी खुलकर बात की है।
विज्ञापन


फिल्म के लिए बनाया जाएगा स्टूडियो
निर्माता ने एक साक्षात्कार में बताया कि अल्लू अर्जुन की इस फिल्म के लिए खास तौर पर स्टूडियो बनाने की प्लानिंग चल रही है। यही नहीं, निर्माता ने यह भी खुलासा कि फिल्म में काफी हैवी वीएफएक्स का भी इस्तेमाल किया जाएगा।  जाहिर है कि पुष्पा 2 की सफलता का असर अब अभिनेता के आने वाले प्रोजेक्ट्स पर जरूर पड़ेगा। इस अपडेट को सुनकर अभिनेता के फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले साल से शुरू होगी शूटिंग?
निर्माता ने बताया कि त्रिविक्रम श्रीनिवास अभिनेता अल्लू अर्जुन के साथ इस प्रोजेक्ट को काफी बड़ा बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में स्क्रिप्ट को लेकर भी वह काफी सीरियस हैं। स्क्रिप्ट का काम लगभग पूरा हो चुका है। फिल्म की शूटिंग अगले साल गर्मियों में शुरू होगी। अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 के बाद से अपनी फिल्मों को लेकर काफी ज्यादा सजग हैं और दर्शकों का मनोरंजन करने से बिल्कुल पीछे नहीं हट रहे हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed