प्रेग्नेंट सामंथा ने खास डिस्क्लेमर के साथ शेयर किया वर्कआउट वीडियो, बोलीं- ‘कम जोर लगाएं, शरीर की सुनें’
Samantha Ruth Prabhu: एक्ट्रेस सामंथा ने प्रेग्नेंसी के दौरान अपने वर्कआउट रूटीन की झलक फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने इसके साथ एक खास डिस्क्लेमर भी दिया है। जानिए वीडियो में क्या कुछ है खास।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
39 साल की सामंथा ने यह भी बताया कि प्रेग्नेंसी के बाद फिटनेस को लेकर उनका नजरिया बदल गया है। अब वह खुद को लगातार ज्यादा पुश करने के बजाय जरूरत पड़ने पर रुकना और अपने शरीर की बात सुनना ज्यादा जरूरी समझती हैं।
सामंथा ने शेयर किए वर्कआउट वीडियो
सामंथा ने अपने वर्कआउट के कई वीडियो शेयर किए। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, ‘आजकल ट्रेनिंग का तरीका अलग है। ज्यादा जोर लगाने से ज्यादा जरूरी है कि शरीर की बात सुनी जाए।’ एक दूसरे स्लाइड में वह डेडलिफ्ट करती नजर आईं। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘जब आप अपनी क्षमता के 70 फीसदी पर ही रुक जाते हैं।’
एक अन्य तस्वीर में वह डंबल उठाती दिखाई दीं। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘कुछ दिन मैं खुद को मजबूत महसूस करती हूं। कुछ दिन मैं एक्सरसाइज में बदलाव करती हूं।’
डॉक्टर की सलाह के बाद कर रही हैं स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
सामंथा ने अपने कैप्शन में बताया कि डॉक्टर से अनुमति मिलने के बाद उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान भी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जारी रखी है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके ट्रेनर प्रीनेटल ट्रेनिंग के लिए सर्टिफाइड हैं और उनके वर्कआउट को उनकी बॉडी, अनुभव और प्रेग्नेंसी के हिसाब से बदला गया है।
उन्होंने लिखा, ‘एक छोटा सा डिस्क्लेमर: मैंने काफी समय से स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की है और डॉक्टर की अनुमति के बाद प्रेग्नेंसी के दौरान भी इसे जारी रखा है। मेरे ट्रेनर भी प्रीनेटल ट्रेनिंग के लिए सर्टिफाइड हैं और यहां दिखने वाली हर एक्सरसाइज को मेरी बॉडी, मेरे अनुभव और मेरी प्रेग्नेंसी के हिसाब से बदला गया है।’
सामंथा ने आगे लोगों को सलाह दी कि हर प्रेग्नेंसी अलग होती है, इसलिए उनके वर्कआउट को देखकर कोई अपनी एक्सरसाइज तय न करे। उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंसी के दौरान एक्सरसाइज करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें और किसी योग्य ट्रेनर के साथ ही वर्कआउट करें।
मां इंटी बंगारम में नजर आई थीं सामंथा
- वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा हाल ही में तेलुगु फिल्म मां इंटी बंगारम में नजर आई थीं।
- इस फिल्म को राज निदिमोरु ने लिखा और बनाया था।
- फिल्म के सक्सेस सेलिब्रेशन के दौरान सामंथा पहली बार बेबी बंप के साथ पब्लिक में नजर आई थीं।
- इसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया था।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘द फैमिली मैन’ एक्ट्रेस इस साल के आखिर तक अपने पहले बच्चे का स्वागत कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें- ‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में फिर कॉमेडी करते दिखे अरशद; यहां देखें फिल्म की पहली झलक?