फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film Jeevan Bheema Yojna Trailer out featuring arshad warsi and sanjeeda sheikh

‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में फिर कॉमेडी करते दिखे अरशद; यहां देखें फिल्म की पहली झलक?

Wed, 26 Aug 2026 02:49 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 26 Aug 2026 02:49 PM IST
सार

Jeevan Bheema Yojna Trailer: अरशद वारसी अभिनीत फिल्म ‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में एक्टर जीवन और भीमा के किरदार में फंसे नजर आ रहे हैं। वहीं संजीदा शेख किसी साजिश का हिस्सा बनती नजर आ रही हैं। देखें ट्रेलर...

विज्ञापन
Film Jeevan Bheema Yojna Trailer out featuring arshad warsi and sanjeeda sheikh
जीवन भीमा योजना - फोटो : इंस्टाग्राम- @arshadwarsi

विस्तार

फिल्म ‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। फिल्म में अरशद वारसी डबल रोल में नजर आने वाले हैं। ट्रेलर में कॉमेडी का जबरदस्त तड़का है। वहीं संजीदा शेख भी यहां 'धमाल 4' के बाद एक बार फिर से कॉमेडी करती नजर आएंगी।

विज्ञापन


क्या खास है जीवन भीमा योजना के ट्रेलर में?  
फिल्म ‘जीवन भीमा योजना’ में अरशद को दोहरे किरदार 'जीवन' और 'भीमा' के रूप में देखा जाएगा। इसके साथ ही ट्रेलर में कई किरदार और उनके बीच के कंफ्यूजन को दिखाया गया है।

विज्ञापन
  • ट्रेलर के पहले सीन में लगता है जैसे कोई किसी को मारने की कोशिश कर रहा है। 
  • दूसरे सीन में जीवन (अरशद) की पत्नी योजना (संजीदा ) पति के निधन पर नाटकीय अंदाज में रोती दिखाई देती हैं। 
  • इस सीन में पता चलता है कि जीवन ने एक करोड़ रुपये का बीमा कराया था। वहीं अपने निधन से पहले वह 1 करोड़ का दूसरी बीमा भी कराकर गए थे। 
  • इसके बाद एंट्री होती है विनायक (विजय राज) की, जो पैसे के लिए संजीदा के पीछे पड़े हुए हैं।
  • इसी दौरान उनका सामना भीमा (अरशद) से होता है, जिसे वह जीवन समझते हैं। 
  • फिर होता है कॉमेडी में लिपटा एक्शन और किरदारों के बीच तगड़ा कंफ्यूजन।

Film Jeevan Bheema Yojna Trailer out featuring arshad warsi and sanjeeda sheikh
जीवन भीमा योजना - फोटो : अमर उजाला

फिल्म को लेकर क्या बोले निर्देशक? 
हाल ही में फिल्म पर बात करते हुए निर्देशक अभिषेक डोगरा ने कहा था, ‘जीवन भीमा योजना उन आम लोगों की कहानी है, जो एक असाधारण फैसला लेते हैं और फिर पूरी फिल्म उस एक फैसले की कीमत चुकाते हुए नजर आते हैं। फिल्म का जॉनर डार्क कॉमेडी है, लेकिन इसकी भावनात्मक जड़ें बेहद मानवीय हैं। अरशद ने दोनों किरदारों को जिस सटीकता के साथ जीवंत किया, उसने सेट पर हमें भी लगातार हैरान किया।’

Film Jeevan Bheema Yojna Trailer out featuring arshad warsi and sanjeeda sheikh
फिल्म 'जीवन भीमा योजना' - फोटो : इंस्टाग्राम- @arshad_warsi

कब रिलीज होगी फिल्म ?
अभिषेक डोगरा के निर्देशन और स्टारबीम वेंचर्स लिमिटेड के बैनर तले बनी इस फिल्म में अरशद वारसी, संजीदा शेख, विजय राज, बृजेन्द्र काला, पूजा चोपड़ा, अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arshad Warsi (@arshad_warsi)


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed