The Raja Saab: 'द राजा साब' की रिलीज में होगी और देरी, जानिए कब देख सकेंगे प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म
The Raja Saab Postponed Again: प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' को लेकर प्रभास के फैंस बेहद उत्साहित हैं, लेकिन लगता है एक्टर के फैंस को फिल्म की रिलीज का थोड़ा और इंतजार करना होगा।
विस्तार
कल यानी 4 अगस्त को मालविका के जन्मदिन पर फिल्म 'द राजा साब' से निर्माताओं ने उनका एक खास पोस्टर जारी किया। लेकिन फैंस ने गौर किया कि पोस्टर में पहले घोषित रिलीज डेट, 5 दिसंबर 2025, का जिक्र नहीं था। इससे अफवाहें उड़ीं कि फिल्म को अनिश्चित समय के लिए टाल दिया गया है। कुछ का कहना है कि यह अब जनवरी 2026 में रिलीज हो सकती है।
123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, प्राभस के फैंस उनकी आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब फैंस निर्माताओं से साफ जवाब मांग रहे हैं कि आखिर वह अपने पसंदीदा स्टार प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' को कब देख सकेंगे। सोशल मीडिया पर कई लोग प्रोडक्शन हाउस से रिलीज डेट की पुष्टि करने की मांग कर रहे हैं। अगर फिल्म टलती है, तो यह दूसरी बार होगा जब "द राजा साब" की रिलीज को आगे बढ़ाया जाएगा।
फिल्म 'द राजा साब' में प्रभास और मालविका के साथ निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार और संजय दत्त भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसे पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले बनाया गया है। प्रभास की इस फिल्म को पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Hansika Motwani: क्या वाकई पति सोहेल से तलाक ले रही हैं हंसिका मोटवानी, शादी की तस्वीरें और वीडियो किए डिलीट..