{"_id":"682468018e524018c503a52f","slug":"powerstar-pawan-kalyan-back-on-the-sets-of-they-call-him-og-after-a-long-hiatus-2025-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pawan Kalyan: लंबे ब्रेक के बाद 'OG' के सेट पर पहुंचे पवन कल्याण, निर्माताओं ने दी जानकारी","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Pawan Kalyan: लंबे ब्रेक के बाद 'OG' के सेट पर पहुंचे पवन कल्याण, निर्माताओं ने दी जानकारी
Wed, 14 May 2025 03:23 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 14 May 2025 03:23 PM IST
सार
They call him OG: पवन कल्याण के फैंस के लिए खुशखबरी है क्योंकि उनके पसंदीदा अभिनेता एक बार फिर से 'ओजी' के सेट पर लौट आए हैं। इस बात की जानकारी खुद फिल्म निर्माताओं ने एक पोस्ट के जरिए शेयर की है।
विज्ञापन
फिल्म 'ओजी'
- फोटो : इंस्टाग्राम @dvvmovies
विस्तार
पावरस्टार पवन कल्याण इन दिनों अपनी दो बहुप्रतिक्षित फिल्म 'OG' और 'HHVM' को लेकर लगातार सिर्खियों में बने हुए हैं। दोनों ही फिल्मों में पवन बिल्कुल अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आएंगे। बहरहाल, फिल्म 'ओजी' की शूटिंग अब फिर से शुरू हो चुकी है क्योंकि पवन कल्याण फिल्म के सेट पर पहुंच चुके हैं। इस बात की जानकारी खुद ओजी के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।
विज्ञापन
ओजी (OG) के सेट पर लौटे पवन कल्याण
लंबे अंतराल के बाद आखिरकार, आज पवन कल्याण 'ओजी' के सेट पर पहुंच चुके हैं। फिल्म का निर्माण डवीवी एंटरटेनमेंट के तहत किया जा रहा है। फिल्म निर्माताओं ने फिल्म की शूटिंग को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है और लिखा, 'ओजी ने अपने क्षेत्र में कदम रख दिया है' पवन कल्याण सेट पर वापस लौट आए हैं। 'ओजी' को 'दे कॉल हिम ओजी' (They Call Him OG) के नाम से भी जाना जाता है। यह एक गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे सुजीत द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया। फिल्म में पवन कल्याण के अलावा इमरान हाशमी और प्रियंका मोहन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

The #OG steps into his arena. #PKBackOnOGSets
— DVV Entertainment (@DVVMovies) May 14, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
पवन ने क्यों लिया था ब्रेक
दरअसल, आज से पवन कल्याण ने ओजी पर काम करना फिर से शुरू कर दिया है। चुनावों के बाद से, पवन आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को सक्रिय रूप से निभा रहे हैं। इसके अलावा, वह 'हरि हर वीरा मल्लू की शूटिंग मे भी व्यस्त थे। यही वजह है कि वह फिल्म 'OG' की शूटिंग के लिए समय नहीं निकाल पाए। बहरहाल, फिल्म ओजी की शूटिंग हैदराबाद में शुरू हो चुकी है। 123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, आने वाले दिनों में फिल्म की शूटिंग हैदराबाद, ताड़ेपल्ले और मुंबई में होगी। इस शेड्यूल में, पवन कल्याण और इमरान हाशमी के बीच आमना-सामना वाले सीक्वेंस को फिल्माया जाएगा। वहीं पवन के हिस्से की शूटिंग जून के दूसरे हफ्ते तक पूरी होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: Kingdom: विजय देवरकोंडा की 'किंगडम' के लिए फैंस को करना होगा लंबा इंतजार, जानिए क्या है फिल्म की नई रिलीज डेट..